सफलता : 7 पिस्टल के साथ हथियार तस्कर तो साढ़े 4 लाख के गांजे के साथ चार गिरफ्तार

सफलता : 7 पिस्टल के साथ हथियार तस्कर तो साढ़े 4 लाख के गांजे के साथ चार गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना 

हथियार और नशा माफिया के खिलाफ नये एसपी द्वारा की जा रही प्रभावी कार्रवाई के चलते ग्वालियर जिले की क्राइम ब्रांच पुलिस को दो बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 देसी पिस्टल और जिंदा राउंड बरामद किये हैं वहीं एक अन्य कार्रवाई में नशे के चार सौदागरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े चार लाख का अवैध गांजा बरामद किया है

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने पत्रकारों को बताया कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झांसीरोड बस स्टैंड के पास एक युवक अवैध हथियारों के साथ खड़ा है। इसके पास बड़ी मात्रा में हथियार हैं पुलिस ने युवक की घेराबंदी की तो उसने भागने का प्रयास किया लेकिन क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास उपलब्ध पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमे 32 बोर की सात देसी पिस्टल और पांच जिंदा राउंड बरामद हुए। युवक ने अपना नाम अर्जुन परिहार, निवासी गोरमी जिला भिंड बताया। वो पिछले कुछ दिनों से गोला का मंदिर क्षेत्र में रह रहा है और भिंड से अवैध पिस्टल लाकर यहाँ बेचता है। एसपी ने कहा कि युवक ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वो 10हजार में पिस्टल खरीदता है फिर उसे दो गुने तीन गुने दाम में बेचता है। वो अहमदाबाद में भी हथियार बेच कर आया है। एसपी ने कहा कि युवक को रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जायेगी जिससे पता चल सके कि वो अब तक किन किन लोगों को हथियार बेच चुका है।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने पत्रकारों को एक और सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि डबरा की तरफ से दो गाड़ियों में बड़ी मात्रा में अवैध गांजा ग्वालियर लाया जा रहा है। जिसके बाद डीएसपी क्राइम रतनेश तोमर दो टीमें बनाकर नाकाबंदी की। तभी टेकनपुर की तरफ लगी पुलिस पार्टी को एक हुंडई कार आती दिखी जिसे रोका तो उसमें बैठे दो लोगों ने भागने का प्रयास किया तो उन्हे पकड़कर कार की तलाशी ली गई जिसमें पिछली सीट के नीचे सात पैकेट गांजे के मिले । पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शिवरतन राणा और सुनील शर्मा बताया। इनके कब्जे से 2 लाख 10 हजार रुपये का 21 किलो गांजा बरामद हुआ। वहीं समुदन के पास लगी टीम को एक आयशर लोडिंग वाहन आता दिखा जिसे रोककर तलाशी लेने पर उसके बॉक्स में 8 पैकेट रखे मिले जिसमें 24 किलो गांजा मिला जिसकी कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मोंटी उर्फ जोगेंद्र सोनी एवं हरि ओम प्रजापति बताये। पुलिस आरोपियो से कड़ी पूछताछ कर रही है। पकड़े गए कुल 45 किलो अवैध गांजे की कीमत साढ़े चार लाख रुपये बताई गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews