सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को दी बड़ी राहत, अंतरिम जमानत पर होंगे रिहा

सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को दी बड़ी राहत, अंतरिम जमानत पर होंगे रिहा

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्च। स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Stand Up Comedian Munawar Farooqui) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बड़ी राहत दी है। मुनव्वर फारूकी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत (Interim bail) मिल गई है। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान (Insult to Hindu deities) करने और एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) ने मुनव्वर फारूकी को गिरफ्तार (arrest) किया था।

मुनव्वर फारूकी की जमानत याचिका (Bail plea) पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश पुलिस और अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। दरअसल आरोपी की गिरफ्तारी के समय पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई गाइडलाइन का पालन नहीं किया था जिसको लेकर अदालत ने नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूपी पुलिस की तरफ से दर्ज किए गए केस में जारी प्रोडक्शन वारंट पर भी रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़े- अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, आरोपियों से हथियार बरामद, टीआई घायल

बता दें कि लगभग 1 महीने पहले एक शो के दौरान कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए लोगों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मुनव्वर फारूकी को गिरफ्तार किया गया था। मुनव्वर फारूकी मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

जिसके बाद मुनव्वर फारूकी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गई थी। एक याचिका में मुनव्वर फारूकी ने गुहार लगाते हुए ज़मानत की बात कही थी। वहीं दूसरी याचिका में अलग-अलग राज्यों में खुद के खिलाफ दर्ज मामलों को एक जगह ट्रांसफर करने की मांग की गई थी। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को अंतरिम जमानत देते हुए अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है।

वहीं अब सुप्रीम कोर्ट मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के इंदौर खंडपीठ के उस आदेश कि समीक्षा करेगी जिसमें कॉमेडियन को जमानत देने से इंकार करते वक्त हवाला दिया गया था कि शासन को इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि नकारात्मक तत्व समाज के सह अस्तितव को दूषित ना करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews