मध्यप्रदेश में एक कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज की मौत

मध्यप्रदेश में एक कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज की मौत

इंदौर/उज्जैन।
मध्यप्रदेश में इंदौर के अस्पताल में भर्ती एक कोरोना वायरस संदिग्ध की मौत हो गई।मरीज़ सांस लेने में परेशानी, बुखार, खाँसी, के लक्षण के साथ भर्ती हुआ था। मरीज़ को अन्य बीमारी नही थी । मरीज़ का कोरोना के लिए सैंपल जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट अभी नही मिल पाई है। वही डीन डॉक्टर ज्योति बिंदल ने कहा कि उसके सैंपल जांच के लिए भेजे थे, लेकिन रिपोर्ट आना बाकी है। इसके बाद ही साफ हो सकेगा कि वो कोराना वायरस पॉजिटिव था या नहीं।

दरअसल, आज तड़के सुबह एम.आर.टी.बी. अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई है ।उज्जैन के ऋषि नगर का रहने वाला था। यह मरीज़ उज्जैन के सिविल अस्पताल से रेफेर होकर एम.आर.टी.बी. अस्पताल में 25 मार्च को भर्ती हुआ था तब मरीज़ ने कोई ट्रेवल और कांटेक्ट हिस्ट्री होना नही बताया था ।मरीज़ सांस लेने में परेशानी, बुखार, खाँसी, के लक्षण के साथ भर्ती हुआ था। मरीज़ को अन्य बीमारी (co- morbid conditions) नही थी । मरीज़ का कोरोना के लिए सैंपल जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट अभी नही मिल पाई है। मरीज़ को एंटीबायोटिक्स और अन्य दवाई से उपचार किया गया और स्थिति गंभीर होने पर उसको वेन्टीलेट्री चिकित्सकीय उपचार प्रदान किया था ।मरीज़ का निधन 26 मार्च को तड़के 1.25 बजे हुआ।

डीन डॉक्टर ज्योति बिंदल ने कहा कि उसके सैंपल जांच के लिए भेजे थे, लेकिन रिपोर्ट आना बाकी है। इसके बाद ही साफ हो सकेगा कि वो कोराना वायरस पॉजिटिव था या नहीं। इसके पहले कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से बुधवार को इंदौर में भर्ती उज्जैन की 65 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। मध्य प्रदेश में कोरोना से होने वाली यह पहली मौत है। वही मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 19 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews