त्यौहारों से पहले इंदौरवासियों से ताई ने की दिल की बात

सुमित्रा महाजन

इंदौर।आकाश धोलपुरे

इंदौर में कोरोना से बिगड़ते हालात और आगामी त्योहारों के आने के पहले पूर्व लोकसभा स्पीकर और ताई सुमित्रा महाजन ने इंदौरवासियो से साप्ताहिक लॉकडाउन के एक दिन पहले अपने दिल की बात इंदौरवासियो से की।
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने शहरवासियों को रक्षाबंधन और ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दो – दो त्योहार एक साथ आ रहे है जिसे देखकर प्रशासन ने भी हमे सहुलियते दी है।

उन्होंने माना कि बीते 3 से 4 महीनों में सभी लोग घर पर बैठकर उक्ता गए है या नियमो का पालन करने से भी कंटाल गए है लेकिन आखिर में शासन – प्रशासन यदि थोड़ी सख्ती भी करे तो ये हमारी सुविधा और स्वास्थ्य के लिए है। उन्होंने मास्क, सनेटाइजेशन और लोगो के बीच थोड़ी दूरी की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय मे आ रही तमाम मुश्किलों का जिक्र कर उनके समाधान भी सुझाये। कुल मिलाकर ताई का ये संदेश ना सिर्फ शहरवासियों बल्कि प्रदेशवासियों के लिए भी बेहद कारगर साबित हो सकता है यदि लोग उन नियमो का पालन स्वयं की इच्छा से और जिम्मेदारी के साथ करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews