तेंदू पत्ता संग्राहकों ने किया रोड जाम, फंड ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन

तेंदू पत्ता संग्राहकों ने किया रोड जाम, फंड ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन

डिंडोरी।प्रकाश मिश्रा।

डिंडोरी जिले में तेंदूपत्ता की खरीदी मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर जिले में कई स्थानों पर की जा रही है देखा जा रहा है कि तेंदूपत्ता खरीदी केंद्रों में तेंदूपत्ता लेकर आने वाले ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है तथा उनके द्वारा लाए गए तेंदूपत्तों को स्तरहीन बताकर उन्हें खरीदने से मना किया जा रहा है।जिसके कारण ग्रामीण जन परेशान हो रहे हैं।

पूरा मामला बिझोरी गांव के हर्रा फड़ का है जहां तेंदूपत्ता संग्रह कर रहे मजदूरों से ठेकेदार ने तेंदूपत्ता खरीदने से इंकार कर दिया ।आक्रोशित मजदूर ठेकेदार की तानाशाही का विरोध करते हुए सड़क पर आ गए और रास्ता जाम कर धरने पर बैठ गए ।वहीं जब इस मामले की जानकारी प्रशासन को लगी तब आनन-फानन में करंजिया विकासखंड के तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा एवं डिंडोरी कोतवाली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइए दी ।साथ ही फोन पर ठेकेदार से बात कर तेंदूपत्ता खरीदने के निर्देश दिये तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने रास्ता खोल कर धरना समाप्त किया ।

ज्ञात हो कि इन दिनों तेंदू पत्ता खरीदी शासन के निर्देशानुसार की जा रही है तेंदू पत्ता बेचने आए संग्राहकों ने बताया कि ठेकेदार और उनके लोगों के द्वारा ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से परेशान कर उनके तेंदूपत्ता की खरीदी नहीं की जा रही थी। लगातार दो दिनों से परेशान ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews