जबलपुर की हालत गंभीर, हुई 2 कोरोना संदिग्ध बच्चों की मौत

मौत

जबलपुर।संदीप कुमार

मेडिकल कॉलेज जबलपुर(medical college jabalpur) में भर्ती दो बच्चों की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। दोनों ही बच्चे नरसिंहपुर और सिवनी जिले के रहने वाले थे। जिन्हें की इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि दोनों ही बच्चों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके चलते उनके परिजनों ने इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनका सबसे सैंपल(sample) कोरोना वायरस(corona virus) की जांच(test) के लिए भेजा है। हालांकि अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि बच्चों की मौत कोरोना वायरस से हुई है या नही।

3 और 5 माह के थे दोनों मृतक बच्चे

जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चों की उम्र 3 और 5 माह की थी। 3 माह का बच्चा सिवनी जिले का था जबकि 5 माह का बच्चा नरसिंहपुर में रहता था। फिलहाल दोनों की ही सैंपल को आईसीएमआर लैब जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चे कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित थे या नहीं।

वर्तमान में जबलपुर की हालत

जबलपुर में अभी तक 119 केस कोरोनावायरस पॉजिटिव निकले हैं। जबकि चार कि इसमें मौत हुई है। वही अभी तक 17 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि आज और 10 लोग शाम तक स्वस्थ होकर अपने घर चले जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews