प्रशासन के अतिक्रमण हटाने के दौरान दंपति ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

प्रशासन के अतिक्रमण हटाने के दौरान दंपति ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

गुना।विजय कुमार जोगी

अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन और पुलिस के होश तब फाख्ता हो गए जब कार्यवाही के दौरान पति-पत्नी ने कचरा मार दवा पी ली। आनन-फानन में दोनों को जिला चिकित्सालय भेज गया।

गौरतलब है कि जगतपुर पर एक जमीन पर पारदी परिवार ने कब्जा किया हुआ है। ये जमीन मॉडल कॉलेज के लिए दी गयी है। परंतु कब्जा होने के कारण अभी तक कॉलेज की नींव नहीं रखी जा सकती है। पूर्व में भी दो बार उक्त कब्जा हटाया गया, परंतु पीआईयू की लापरवाही के चलते काम शुरू नहीं हो सका। मंगलवार को तहसीलदार निर्मल राठौर के नेतृत्व में अमला अतिक्रमण हटाने पहुंचा।

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू ही हुई थी कि मौके पर मजूद एक दंपत्ति ने अपनी झोपड़ी में रखी कचरा मार दवाई पी ली। परेशसन कुछ समझ पाता और वहां पहुंच पाता, इतने में दोनों लोग बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद आनन-फानन में दोनों को जिला चिकित्सालय भेज गया। अभी दोनों का इलाज जारी है। वह इस पूरे मामले में बताया जा रहा है कि खेती कर रहे हैं दंपत्ति पर तीन लाख से अधिक का कर्ज भी बाकी है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews