
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस ने पड़ाव थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े कट्टा अड़ाकर लूट करने वाले दो बदमाशों को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बदमाशों हजीरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पूछताछ में बदमाशों से चार लूट का खुलासा हुआ है। इनका एक तीसरा साथी फरार है जो इनके साथ वारदातों में शामिल रहता है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों पर ग्वालियर और मुरैना के थानों में कई संगीन अपराध दर्ज हैं। पुलिस बदमाशों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी।
Neemuch : पोस्ता कारोबारी बाबू सिंधी के ठिकानों पर CBN का शिकंजा, जांच जारी
ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के कांति नगर चौराहे के पास 25 अगस्त को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल से आए दो नकाबपोश लुटेरे कट्टा अड़ाकर एक्टिवा सवार महिला से सोने की चेन लूट कर फरार हो गये थे। लूट की वारदात की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। एसपी अमित सांघी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना पड़ाव, थाना हजीरा और क्राइम ब्रांच ने बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस को एक सीसीटीवी में लुटेरों का चेहरा दिखाई दिया और फिर दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
Sagar News: पूरी हुई प्रहलाद की तपस्या, 20 साल बाद लौटेंगे अपने वतन
एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में एक हजीरे थाने का हिस्ट्री शीटर है। और दूसरा मुरैना जिले का रहने वाला है। दोनों बदमाशों पर ग्वालियर और मुरैना जिले के थानों में लूट, हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन अपराध दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने पिछले दिनों शहर में हुई तीन और लूटों का खुलासा हुआ है। एक लूट में बदमाशों को गोली से एक सिपाही घायल हुआ था। एसपी ने कहा कि इनका एक और साथी है, जो अक्सर लूट की वारदातों में इनके साथ रहता है, वो अभी फरार है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। एसपी ने कहा कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उम्मीद है कि इनसे और वारदातों का खुलासा होगा।
[dgv_vimeo_video id=”593415782″]
