नहीं थम रहा कोरोना का कहर, इंदौर में संक्रमितों की संख्या 1100 के पार

नहीं थम रहा कोरोना का कहर, इंदौर में संक्रमितों की संख्या 1100 के पार

इंदौर। आकाश धोलपुरे

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) के इंदौर(indore) में कोरोना(corona) संक्रमित मरीजों का ग्राफ(graph) तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार देर रात विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट(report) में 91 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद अकेले इंदौर जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1176 पहुंच गई है। वहीं अब तक इस बीमारी की चपेट में आने से 57 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

दरअसल गुरुवार को 56 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि के बाद शुक्रवार को दिन तक 85 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद देर रात प्राप्त हुई रिपोर्ट में 6 अन्य लोग और संक्रमित पाए गए। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में इंदौर के रेड श्रेणी के एमआरटीबी की तीन नर्से भी शामिल है। इसी के साथ इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या में 6 नर्स सहित एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव है। बता दे कि तीनों को पहले से ही क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। वही राहत की बात यह है कि अब तक कुल 107 लोग स्वस्थ हो अपने घर लौट चुके हैं। इससे पहले जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा 18 लाख 5 हजार 721 लोगों के सर्वे किए गए थे। जिनमें से 350 लोग हाई रिस्क यानी कि कोरोना संदिग्ध पाए गए हैं।

वहीं इससे पहले इंदौर में शेल्बी हॉस्पिटल के 13 कर्मचारियों के खिलाफ कलेक्टर द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। उनके ड्यूटी पर उपस्थित नही होने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का फैसला लिया गया है। इनपर National disaster management act 2005 तथा The epidemic disease act 1897 के तहत कार्रवाई की गई है। इससे पहले अस्पताल प्रबंधन द्वारा इन्हें ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे जिसे इन कर्मचारियों ने नहीं माना। उसके बाद प्रबंधन द्वारा जिला प्रशासन को सूचना दी गई और फिर कर्मचारियों पर ये कार्रवाई की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews