सिंधिया समर्थक मंत्री का बड़ा बयान “अहंकारी कमलनाथ और कांग्रेस ने की महाराज की उपेक्षा”

सिंधिया समर्थक मंत्री का बड़ा बयान “अहंकारी कमलनाथ और कांग्रेस ने की महाराज की उपेक्षा”

सीहोर, अनुराग शर्मा

प्रदेश में आज बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाई जा रही है। सभी नेता अपने अपने आवास स्थान पर झंडोत्तोलन कर रहे हैं। वही बीजेपी कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में पहुंचे और मीडिया से मुखातिब हुए प्रदेश के ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने आज कमलनाथ सरकार पर बड़ा हमला बोला। कमलनाथ सरकार को अहंकारी बताते हुए डंग ने कहा कि सिंधिया जैसे नेता की उपेक्षा कांग्रेस की कहानी बता ही देती है।

दरअसल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश के ऊर्जा और पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने आज रेस्ट हाउस में बीजेपी कार्यकर्ताओं से भेंट की। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ की सरकार दलालों और अहंकारियों के हाथ मे थी। पीएम मोदी को वैश्विक नेता और सीएम शिवराज सिंह को संवेदनशील कहा। डंग ने कहा कि शिवराज सिंह अपने निर्णय स्वयं लेते है जबकि कमलनाथ को कुछ व्यक्ति चला रहे थे।डंग ने ये भी कहा कि कमलनाथ नीचे के लोग और कार्यकर्ताओं की भावना समझ ही नही पाए। राजस्थान की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि खाई पड़ गई है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ज्यादा दिन नही चल पाएगी। सचिन पायलट का गुस्सा फिलहाल रुका है। जब सिंधिया जैसे नेता की उपेक्षा कांग्रेस ने की तो कांग्रेस के हाल समझ सकते है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में मार्च महीने में आए सियासी हलचल के बाद हरदीप सिंह डंग भी 21 विधायकों के साथ कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें प्रदेश के ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल का प्रभार मिला है। वही मंत्री हरदीप सिंह डंग आगामी उपचुनाव में बीजेपी की तरफ से अपने विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews