शिक्षकों ने कोरोना योद्धाओं का किया फूल देकर सम्मान

शिक्षकों ने कोरोना योद्धाओं का किया फूल देकर सम्मान

टीकमगढ़।आमिर खान।

तेज संघ एवं आज़ाद अध्यापक(teacher) शिक्षक संघ के तत्वाधान में कर्मचारी संघो ने आज कोरोना योद्धाओं(corona warriors), बैंक कर्मचारियों(bank employees) को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन पर पुष्पों की वर्षा की। तेज संघ के प्रदेश अध्यक्ष निखिल शर्मा एवं आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सतीश खरे ने स्टेट बैंक(state bank) पहुंचकर बैंक प्रबंधक एस.पी.झा कर्मचारी योगेंद शर्मा, अजय तिवारी, आशीष नामदेव, आशाराम साहू, प्रकाश शर्मा,मुकेश कोरी, रामकिशोर शर्मा, राकेश रैकवार, बलवीर सिंह सहित बैंक के समस्त कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन पर पुष्पों की वर्षा की।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की कोरोना(corona) काल में जिले की रीढ़ की तरह काम कर रहे बैंक के कर्मचारियो का आज सम्मान किया गया है। वर्तमान परिवेश में अर्थ के बिना जीवन सम्भव नही है । वही जिलाध्यक्ष सतीश खरे ने कहा की कोरोनाकाल में शासकीय कर्मचारी और सामाजिक संस्थाएं जो कार्य कर रही है वह प्रेरणादायक है । हम ऐसे कर्मचारियों और संस्थाओं का समय समय पर स्वागत और सम्मान करते रहेंगे जिससे कोरोना योद्धाओं का उत्साहबर्धन होता रहे। बैंक प्रबंधक झा ने कहा कि हम लोग भी कोरोना में प्रतिदिन अपने घर से नियमित समय पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।

हमारे स्टाफ में सभी कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग(social distancing) सेनेटाइजर(sanitizer) का प्रयोग कर बैंक(bank) के उपभोक्ताओं को संतुष्ट कर रहे है। योगेंद्र शर्मा ने कहा कि हम लोगो को सबसे ज्यादा सावधानी रखनी पड़ रही है। नोट लेन देन करते समय चेक बाउचर लेते समय डर बना रहता है । आशीष ने कहा कि हमारे बैंक में आने बाले सभी उपभोक्ताओं को 3 फुट की दूरियां बनाये रखने के लिए प्रोत्साहित करते है । बैंक सुरक्षाकर्मी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि बैंक में प्रवेश करने बाले प्रत्येक उपभोक्ताओं को सेनेटाइजर दिया जाता है और उनके बीच मे 3 फुट की दूरी बनाये रखने में राकेश रैकवार ओर बलवीर सिंह की मुख्य भूमिका रहती है आज पहली बार हमारे उपभोक्ताओं ने हमारा सम्मान किया है देश हित मे हम सभी हमेशा तत्पर रहेगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews