बिग बॉस 17 में होगी नई वाइल्ड कार्ड एंट्री, मुनव्वर फारूकी की बढ़ सकती है मुश्किलें

बिग बॉस 17 में होगी नई वाइल्ड कार्ड एंट्री, मुनव्वर फारूकी की बढ़ सकती है मुश्किलें

Bigg Boss 17 : कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस 17 में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिलते हैं। बता दें कि यह एक ऐसा हाउस होता है, जहां खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार के टास्क दिए जाते हैं, जिन्हें उन सभी को पूरा करना होता है। इस दौरान उन पर निगरानी रखी जाती है। साथ ही वीकेंड के वार में सलमान खान द्वारा सभी से बातचीत की जाती है। वहीं, इस शो को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है जो कुछ खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से…

इस रियालीटी शो में आ चुकी हैं नजर

दरअसल, शो में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा की एंट्री हो सकती है। बता दें कि यह वही आर्टिस्ट है जो कच्चा बादाम गाने पर डांस कर फेमस हुई थी कि उनकी एंट्री मुनव्वर फारूकी के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। इससे पहले वह कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप में भी नजर आई थी। इस दौरान उनकी मुनव्वर से काफी अच्छी दोस्ती हुई थी। वहीं, उनकी जोड़ी को पसंद करते हुए फैंस ने मुंजालि नाम दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी लेकिन शो को जीतने के बाद यह खुलासा हुआ कि मुनव्वर की गर्लफ्रेंड कोई और है। जिसका नाम नाजिला सीताशी है।

अंजलि ने नहीं दिया कोई बयान

बता दें कि इससे पहले शो में आदिल खान दुर्रानी और ड्रामा क्वीन राखी सावंत एंट्री को लेकर भी चर्चाएं चल रही थी। इसी बीच अब इस लिस्ट में अंजलि अरोड़ा का नाम भी शामिल हो गया है। फिलहाल, अंजलि अरोड़ा ने बिग बॉस 17 में अपनी एंट्री की खबर को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। बिग बॉस शो 17 में दर्शकों का इंटरेस्ट बनाए रखने के लिए बिग बॉस की टीम हर बार कुछ नई प्लानिंग करती रहती है। इससे बिग बॉस कंटेस्टेंट में या तो झगड़ा बढ़ाते हैं या उनकी सुलह हो जाती है। अब आने वाले लेटेस्ट एपिसोड में क्या होने वाला और किसकी एंट्री होगी ये तो वक्त ही बताएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews