लॉकडाउन विस्तार में इन मानकों के साथ मिल सकती है छूट

लॉकडाउन विस्तार में इन मानकों के साथ मिल सकती है छूट

नई दिल्ली।

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच मोदी सरकार ने साफ कहा है कि ऐसी स्थिति में लॉक डाउन को खत्म नहीं किया जाएगा। इसके बाद से लॉक डाउन को कई तरह की अटकलें निकलकर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि सोमवार को मोदी सरकार लॉक डाउन बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। जिसके लिए सरकार द्वारा प्लान तैयार किया जा चुका है। बता दे कि 25 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशव्यापी लॉक डाउन की घोषणा की गई थी। जिसकी अवधि से 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है।

दरअसल प्रधानमंत्री द्वारा सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा के बाद यह स्थिति साफ हो गई है कि देश में लॉक डाउन पूरी तरह से समाप्त नहीं की जाएगी। इस बीच सरकार जनता को कुछ छूट जरूर दे सकती है। माना जा रहा है कि उद्योग में न्यूनतम कर्मचारी एक साथ एक शिफ्ट में काम कर सकेंगे। वही निर्माण स्थल पर मजदूरों के रहने की व्यवस्था के साथ कंस्ट्रक्शन को भी मंजूरी मिल सकती है। साथ ही ठेले लगाने वाले को घर घर जाकर फल सब्जी की आपूर्ति की अनुमति दी जा सकती है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को दुरुस्त करने वाले कर्मचारियों को भी सुरक्षा के साथ काम करने की अनुमति मिल सकती है। सीमेंट उद्योग के कर्मचारी को भी तीन शिफ्ट में काम करने की छूट मिल सकती है। वहीं लॉक डाउन विस्तार की स्थिति में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क निर्माण के कार्य शुरू करने को विशेष तौर पर पैरवी की है। अधिकारी के बैठक के साथ उन्होंने कहा के वायरस से सुरक्षित रखने के उपाय के बीच सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है।

इसी बीच उद्योग संघ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख आर्थिक दृष्टिकोण से भी सोचने की बात कही है। संभावना है कि अगर इस तरह के निर्णय निकल कर सामने आते हैं तो मजदूरों एवं फुटकर विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति को भी बल मिलेगा एवं सुरक्षा के उचित मानक भी तैयार हो जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews