मजिस्ट्रेट के घर हुई ये चोरी बनी चर्चा का विषय, ये है कारण

मजिस्ट्रेट के घर हुई ये चोरी बनी चर्चा का विषय, ये है कारण

Burglar or intruder inside of a house or office with flashlight

सीधी।

मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के बीच चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी के तैनाती है। बावजूद इसके अपराधी अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे। इसी बीच सीधी जिले से चोरी की एक घटना सामने आई है। जहाँ न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर हुई ये चोरी पुरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। हुआ ये कि इस बार चोर कोई बेशकीमती चीजें या कोई बड़ी रकम नहीं बल्कि न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर से रोटियां चुराकर ले गए हैं।

दरअसल मामला शनिवार का है । जिला न्यायालय में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक कुमार सिंह के सरकारी घर में जब चोर घर के पीछे खिड़की की जाली काटकर किचन में दाखिल हुए और वहां रखी रोटी और कमरे में टंगे पैंट में से 19 सौ रुपए चुरा ले गए। चोरों ने कमरे में रखा सामान भी बिखेर दिया है। हलाकि इस चोरी ने पुलिस के पोल खोल दी है। पुलिस प्रशासन के सख्त पहरे और बावजूद चोरी कि घटना कई तरह के सवाल कड़ी कर रही है।

वहीँ दूसरी तरफ सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। खोजी कुत्ते भी बुलाए गए। लेकिन चोर अब तक पकड़ में नहीं आए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews