फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन मामले में तीन और लोगों की हुई गिरफ्तारी, अब तक नहीं हो पाई मसूद की गिरफ्तारी

फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन मामले में तीन और लोगों की हुई गिरफ्तारी, अब तक नहीं हो पाई मसूद की गिरफ्तारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद (Congress MLA Arif Maid) ने भोपाल में फ्रांस के राष्ट्रपति (France President) के खिलाफ प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने (Offending religious feelings) के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 6 लोग गिरफ्तार (Arrest)) किए जा चुके हैं। पुलिस आरिफ की तलाश कर रही है। तीन आरोपियों को पुलिस ने बैरसिया से गिरफ्तार किया था। जिनमें इकराम, नईम और अब्दुल शामिल है।

आरिफ मसूद की गिरफ्तारी अब तक नहीं
इस मामले में तलैया थाना पुलिस ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद समेत सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। 7 में से 6 आरोपियों को तो पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बतादें की पुलिस ने पहके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, आज इस मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें पूर्व पार्षद शाहवर मंसूरी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन अब तक कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है की, आरिफ मसूद भोपाल में ही है, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद आरिफ को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी हासिल नहीं हो रही है। पुलिस ने आरिफ के संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन पुलिस को निराशा ही हाथ लगी।

यह है मामला
आरिफ मसूद ने भोपाल में फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मैन्युअल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन किया था जिसमें हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित हुई थी। प्रदर्शन के दौरान आरिफ ने फ्रांस का झंडा और वहां के राष्ट्रपति का पुतला जलाया था। इस दौरान दिए भाषण में मसूद ने कहा था कि केंद्र और राज्य की हिंदूवादी सरकार के मंत्री भी फ्रांस के कृत्य का समर्थन कर रहे हैं। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की थी कि भारत सरकार फ्रांस दूतावास को कहे कि वो मुस्लिम विरोधी रुख को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। जिसके बाद सरकार ने उनके खिलाफ सोशल डिस्टेसिंग के उल्लंघन में मामला दर्ज किया था लेकिन बाद लेकिन बाद में धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में मसूद समेत 7 लोगों पर एफआईआर की गई थी।

चर्चाओं में रहे है आरिफ मसूद
दबंग छवि के लिए मशहूर मसूद ने ट्रिपल तलाक बिल के खिलाफ पूरे भोपाल में प्रदर्शन आयोजित किए थे। मॉब लिंचिंग के खिलाफ भी अपने समर्थकों के साथ वे सड़कों पर उतरे थे साल 2001 में गदर- एक प्रेम कथा फिल्म की स्क्रीनिंग के खिलाफ भोपाल के लिली टॉकीज में भी कार्यकर्ताओं के साथ इनपर तोड़फोड़ का आरोप है। इसका नेतृत्व भी मसूद ने ही किया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews