महिला की गोली मारकर हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, हथियार समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला की गोली मारकर हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, हथियार समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़।आमिर खान। बीते 30 मई को महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या का कारण पुलिस ने लूट बताया है। महिला से 20 हजार 800 रुपए लूटने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस कप्तान अनुराग सुजनिया ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 30 मई की अल सुबह 4:30 बजे ग्राम सातखेरा में तीनों आरोपी एक मोटरसाइकिल से पहुंचे। जहां उन्होंने एक दुकान से पेट्रोल खरीदा। इस दौरान आरोपियों ने मृतक महिला के लड़के को 2 हजार का नोट दिया। फुटकर पैसे निकालने के दौरान इन बदमाशों की नजर लड़के के हाथ के पैसों पर पड़ी और उन्होंने वह पैसे लूट लिए। इस दौरान यहां रामाबाई भी मौजूद थी, जिसने इसका विरोध किया। विरोध करने पर इन तीनों आरोपियों में से एक आरोपी विदेशी उर्फ सुखराम यादव ने कट्टा निकालकर महिला के सीने पर फायर कर दिया और अपने दो अन्य साथी राजा भैया उर्फ श्रीराम, सिंधू यादव के साथ घटना स्थल से फरार हो गए थे। फिलहाल इस समय तक यह आरोपी अज्ञात थे। जब पुलिस को सूचना लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। मामला गंभीरता के साथ लेकर तत्काल तफ्तीश शुरू की गई और 72 घंटे के अंदर ही इस मामले का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने में हमने सफलता हासिल की। पड़के गए तीनों आरोपियों के पास से 16000 रुपए और घटना में उपयोग हथियार को बरामद कर लिया गया है। इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी में मुख्य आरोपी विदेश को उसके सहयोगी सिंधू के घर से गिरफ्तार किया गया है। साथ एक आरोपी राजा भैया को उसके गांव गणेशपुरा से पकड़ा है।

इनकी रही अहम भूमिका
पुलिस कप्तान ने कहा कि बिना टीम के कोई काम संभव नहीं होता। इस सफलता के पीछे मेरी पूरी टीम ने काम किया है, जिनमें थाना प्रभारी अनिल, डीएसपी भारती जाट, उप निरीक्षक भूपेश, कमल विक्रम पाठक, नीतू सिंह धाकड़, नीरज लोधी, सुरेन्द्र यादव, मयंक नगायच, आरक्षक कैलाश विश्वकर्मा, अरविंद निरंजन, ब्रज सिंह, सतीश शर्मा, संजय लोधी, अमरनाथ, तरवेज खान, प्रताप, साइबर सेल से रहमान खान की इसमें अहम भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews