ये हैं देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, बिना JEE Main स्कोर मिलेगा एडमिशन, देखें लिस्ट  

जेईई मेंस स्कोर के बिना भी इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में एडमिशनल किया जा सकता है। कई कॉलेज इस सूची में शामिल है। आइए जानें बीटेक के लिए कहाँ दाखिला लेना सही रहेगा?
CUET PG 2026

AI Generated Image

जेईई मेंस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सेशन-1 एग्जाम जनवरी में होने वाला है। यह देश के कठिन परीक्षाओं में से एक है। जिसमें हर साल लाखों उम्मीदवार इंजीनियर और आर्किटेक्चर बनने का सपना लेकर शामिल होते हैं। लेकिन लेकिन परीक्षा में अच्छा स्कोर न मिलने के कारण उन्हें अपने करियर की चिंता सताती है। समझ नहीं आता कि कहां दाखिला लिया जा सकता है।

देश में ऐसे कई कॉलेज है जो अलग-अलग प्रवेश परीक्षाओं और 12वीं के अंक के आधार पर छात्रों का बीटेक कोर्स में दाखिला लेते हैं। ये कॉलेज देश के लोकप्रिय इंजीनियरिंग संस्थानों में की गिनती में शामिल हैं। इन्हें NIRF रैंकिंग में भी स्थान दिया गया है। हालांकि इसके लिए बीच BITSAT, VITEEE समेत कई प्रवेश परीक्षा में शामिल होना पड़ता है। यहाँ एनआरआई फ्रैंकिंग के हिसाब से देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज (Top 10 Engineering Colleges Without JEE Main) के बारे में बताया गया है, जो बिना जेईई मेंस या एडवांस दाखिला लेते हैं।

पहले नंबर पर BITS पिलानी 

इस लिस्ट मेंपहले नंबर पर बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पिलानी है, जो राजस्थान में स्थित है। इस कॉलेज की एनआईआरएफ रैंकिंग 12।  यहां बीटेक पाठ्यक्रम में एडमिशन लेने के लिए BITS एडमिशन टेस्ट (BITSAT) में शामिल होना पड़ता है। इलेक्ट्रिकल,  कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग समेत कई फील्ड में यह संस्थान इंजीनियरिंग कोर्स ऑफर करता है।

टॉप-5 में ये कॉलेज शामिल 

दूसरे नंबर पर एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी है, जो तमिलनाडु में स्थित है। इस साल इस संस्थान की रैंकिंग 14 रही। यहाँ दाखिला SRMJEE स्कोर के आधार पर होता है। फिलहाल आवेदन प्रक्रिया जारी है। फेज-1 परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल के बीच होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://srmist.edu.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। तीसरे नंबर पर वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी है, जो तमिलनाडु में स्थित है। इस साल इसकी रैंकिंग 16 रही। यहाँ दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को  VIT इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना पड़ता है।

चौथे नंबर कोलकाता में स्थित जादवपुर यूनिवर्सिटी और पांचवें नंबर पर चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी है। दोनों यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए जेईई मेंस स्कोर की जरूरत नहीं होती। जादवपुर यूनिवर्सिटी में WBJEE के आधार पर दाखिला मिलता है। वहीं अन्ना यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए तमिलनाडु इंजीनियरिंग एडमिशन (TNEA) परीक्षा में शामिल होना पड़ता है।

टॉप-10 कॉलेज के नाम और NIRF रैंकिंग 

  1. बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, बिट्स पिलानी, राजस्थान- रैंक 11
  2. एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई तमिल नाडु- रैंक 14
  3. वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, तमिल नाडु- रैंक 16
  4. जादवपुर यूनिवर्सिटी कोलकाता पश्चिम बंगाल- रैंक 18
  5. अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई तमिल नाडु, रैंक 20
  6. शिक्षा ओ अनुसंधान, भुवनेश्वर ओडिशा- रैंक 22
  7. अमृता विश्वा विद्यापीठ, कोयंबटूर तमिल नाडु- रैंक 23
  8. थापर इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला पंजाब- रैंक 29
  9. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, पंजाब- रैंक 31
  10. कलासलिंगम अकादेमी ऑफ़ रिसर्च एंड एजुकेशन, तमिल नाडु- एनआरआई रैंकिंग 33

टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट यहाँ देखें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews