सतना में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 3 की मौके पर मौत

Satna Road Accident : सतना जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जिसमें तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सितपुरा के पास का मामला

दरअसल, मामला नागौद थाना अंतर्गत सतना-नागौद के बेला-बमीठा हाईवे पर सितपुरा के पास का है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान नागौद निवासी राज बागरी, गोलू बागरी और विकास के रुप में की गई है। बताया जा रहा है कि तीनों सागर में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहे थे जो कि विकास बागरी के भतीजे के जन्मदिन की पार्टी में गए थे, जहां से लौटते वक्त ये हादसा हो गया। सभी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews