ट्रांसफार्मर में लगी आग, स्थानीय लोगों की मदद से हो सका काबू, देखें Video

ट्रांसफार्मर में लगी आग, स्थानीय लोगों की मदद से हो सका काबू, देखें Video

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) के सिकंदर कम्पू क्षेत्र में एक मोहल्ले में मंगलवार की सुबह उस समय दहशत फ़ैल गई जब वहां लगे ट्रांसफार्मर (Transformer) में तेज लपटें उठने लगी।  ट्रांसफार्मर में आग (Fire) लगने से आसपास के लोग दहशत में आ गए और बिजली कंपनी (Bijali Company) को फोन किया लेकिन जब तक स्टाफ पहुंचा तब तक लपटें तेज हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू करने का प्रयास किया। बिना संसाधन के वहां पहुंचे बिजली कंपनी के स्टाफ ने फिर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।  खास बात ये है कि जिस ट्रांसफार्मर में आग लगी वो बिजली कंपनी के ऑफिस से कुछ कदम की दूरी पर ही है।

https://vimeo.com/579697489

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बिजली कंपनी के  अधिकारियों को मेंटेनेंस के लिए लगातार निर्देश दे रहे हैं लेकिन उनके ही गृह नगर में इसका कितना पालन हो रहा है इसका उदाहरण मंगलवार की सुबह सिकंदर कम्पू जोन कार्यालय के पास गड्डे वाले मोहल्ले में लगे ट्रांसफर में लगी आग है।  स्थानीय निवासी संतोष सिंह के मुताबिक ट्रांसफार्मर में कई दिनों से तेल का रिसाव हो रहा है मंगलवार को सुबह करीब साढ़े पांच छह बजे के बीच ट्रांसफार्मर में आग लगने लगी थोड़ी ही देर में तेज लपटें उठने लगी। आसपास की बिजली चली गई। करीब दो ढाई घंटे तक ट्रांसफार्मर में आग लगती रही। लोग घबरा गए।

ये भी पढ़ें – Scindia को वादे याद दिलाने की तैयारी! इससे पहले कमलनाथ की सीएम शिवराज से बड़ी मांग

तेज लपटें देखकर लोग घरों के बाहर निकल आये, वहां  दहशत फ़ैल गई। स्थानीय लोगों ने रेत, पानी, मिटटी फेंककर आग को फैलने से रोका।  बिजली कम्पनी के अधिकारियों को फोन किया गया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिर भोपाल शिकायत करने के बाद बिजली कंपनी की गाड़ी में सटाफ आया लेकिन स्टाफ के पास  संसाधन नहीं थे जिससे आग पर काबू किया जा सके। स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी के स्टाफ को बोरी, रेत पानी देकर आग पर काबू करवाया फिर एम सील आदि देकर ट्रांसफार्मर के तेल के रिसाव को रोका गया।

ये भी पढ़ें – Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

स्थानीय लोगों के मुताबिक सिकंदर कंपू के आसपास ग्रामीण क्षेत्र लग जाता हैं वहां अवैध बसाहट बढ़ती जा रही हैं अवैध कॉलोनियां काटी जा रहीं हैं जिसके कनेक्शन इसी गड्डे वाले मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर से किये जा रहे हैं जिससे इसका लोग बढ़ गया।  संतोष सिंह ने बताया कि ये पहला मौके नहीं है जब इस ट्रांसफार्मर में आग लगी हो या कोई खराबी आई हो। पहले भी कई बार शिकायत की गई लेकिन अधिकारी इसपर ध्यान नहीं देते।

ये भी पढ़ें – Transfer: बड़े स्तर पर हुए अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

उधर इस मामले में सिकंदर कम्पू जोन के AE अंकित विमल का कहना है कि ट्रांसफार्मर में आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है।  घटना की जांच की जाएगी फिलहाल हमारा पहला काम ट्रांसफार्मर का संधारण करना है जो हम कर रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews