Hindi News

शत्रु ग्रह के नक्षत्र में शुक्र करेंगे प्रवेश, 22 फरवरी से बढ़ सकती हैं इन 3 राशियों की मुश्किलें!

Published:
शुक्र कुछ दिनों में नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शत्रु ग्रह गुरु के नक्षत्र में गोचर करेंगे। कई लोगों के लिए यह समय अशुभ साबित हो सकता है। अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानें किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है?
शत्रु ग्रह के नक्षत्र में शुक्र करेंगे प्रवेश, 22 फरवरी से बढ़ सकती हैं इन 3 राशियों की मुश्किलें!

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह (Shukra) का खास महत्व होता है। इसे धन-वैभव का दाता और असुरों का गुरु माना जाता है। 22 फरवरी को शुक्र पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। 4 मार्च तक संचरण करते रहेंगे। इस नक्षत्र का स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति को माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के शत्रु हैं। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जातकों के जीवन में समस्याओं का कारण बन सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है, उन्हें भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में भी कई समस्याएं होती हैं। दरिद्रता, त्वचा संबंधित रोग, सम्मान में कभी जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। आइए जानें गुरु के नक्षत्र में शुक्र के प्रवेश (Shukra Nakshatra Gochar) करने से किन लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं?

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह शुक्र की यह चाल भारी पड़ सकती है। परिवार में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। मानसिक तनाव भी हो सकता है। धन से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इस दौरान कहीं भी निवेश करने की गलती न करें, वरना भारी नुकसान हो सकता है। करियर के लिए भी समय अनुकूल नहीं रहेगा। आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी वाद-विवाद से बचकर रहने की जरूरत है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल अशुभ साबित हो सकती है। इनकम में कमी और खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। तीर्थ यात्रा से लाभ हो सकता है। करियर और कारोबार को लेकर तनाव बढ़ सकता है। सफलता की राह में भी बाधाएं बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी समय मुश्किलों भरा रहेगा। परिवार में समस्याएं हो सकती हैं। रिश्ते भी बिड़ सकते हैं। इस दौरान आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत भी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष भी कमजोर पड़ सकता है। आय मे कमी देखने को मिल सकती है। सेहत का खास ख्याल रखें। सोच-विचार के बाद ही कहीं भी निवेश करें, वरना आपका पैसा अटक भी सकता है।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !