इंदौर में कोरोना का कहर, 2 ने फिर तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या हुई 7

इंदौर में कोरोना का कहर, 2 ने फिर तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या हुई  7

corona

इंदौर।आकाश धोलपुरे।
इंदौर के कोरोना प्रभावित अलग – अलग क्षेत्रो से 2 लोगो की मौत की खबर सामने आई है। ऐसे में प्रशासन का पूरा ध्यान कोरोना संक्रमित क्षेत्रो पर है जहां आने वाले दिनों में तेजी से स्क्रिनिंग की जान तय है। शनिवार को इंदौर में 2 लोगो की मौत हो गई है जिसके चलते कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 7 पर जा पहुंची है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जाडिया के मुताबिक इंदौर के चन्दननगर नगर में रहने वाली 80 वर्ष की महिला और 42 वर्षीय युवक निवासी हाथीपाला की मौत हो गई है जिसके बाद इंदौर में कोरोना से संक्रमित मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। इधर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जाडिया ने एक राहत भरी खबर ये भी दी है कि अब तक जिन पॉजिटिव मरीजो का इलाज चल रहा है उनमें से 20 लोगो के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और दूसरी जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें घर भेज दिया जाएगा। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने ये साफ कर दिया कि इंदौर में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 115 तक जा पहुंची है।

दरअसल, पॉजीटिव मरीजो की संख्या को लेकर इंदौर एमजीएम बुलेटिन और प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य संचालनालय की रिपोर्ट के आंकड़ो में विरोधाभास नजर आ रहा था आखिर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आज सुबह सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ो की पुष्टि कर बताया कि अब तक इंदौर में 115 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने अब तक इंदौर में 2000 लोगों को क्वाण्टाइन किया है वही ये जानकारी सामने आई है कि स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी अब घर नहीं जाएंगे बल्कि उनके रुकने की व्यवस्था होटल में की जाएगी। फिलहाल, इंदौर की कोरोना से जंग जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews