अवैध हथियारों के दो तस्कर हथियार सहित गिरफ्तार, बडौनी पुलिस की कार्यवाही

अवैध हथियारों के दो तस्कर हथियार सहित गिरफ्तार, बडौनी पुलिस की कार्यवाही

दतिया//सत्येन्द्र रावत।

बड़ोनी पुलिस ने दो अवैध तस्करों को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पाँच हथियार बरामद किये है। बडोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम घोघारी में दो हथियार तस्कर अवैध हथियार लेकर आने वाले है। जिन्हें क्षेत्र में सप्लाई किया जाएगा। पुलिस ने मुखबीर की सूचना से मानसिंह रावत व रामहेत रावत निवासी गोघारी को ग्राम के ही कालीमाता मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, एक 315 बोर का कट्टा, दो 315 बोर की अधिया व एक 12 बोर की अधिया सहित 13 जिंदा राउंड भी बरामद कर लिए है। आरोपी भिंड जिले से अवैध हथियार लाकर दतिया में सफलाई किया करते थे। पुलिस कप्तान अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति के निर्देश पर बडौनी थाना प्रभारी भूमिका दुबे, एएसआई मान सिंह, प्रधान आरक्षक जगमोजन सिंह, राजीव वर्मा, पुष्पेंद्र, शिवराम, खुमान सिंह, भूपेन्द्र सिंह, कमलेश शर्मा, महेश शर्मा, मोनू राठौर ने कार्यवाही की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews