Undertaker ने खिलाड़ी Akshay Kumar को लड़ाई को लिए किया चैलेंज, एक्टर ने दिया ये जवाब

akshay kumar

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार (akshay kumar) को इनके जीवन की यादगार लड़ाई (fight) के लिए चैलेंज किया गया है। अपनी फ़िल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी (film khiladiyon ka khiladi) के 20 साल पूरे होने पर उन्होंने एक सोशल मीडिया(social media) पर रेसलर अंडरटेकर (undertaker) के ऊपर बना एक मीम (meme) शेयर किया। इसके बाद रेसलिंग की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी अंडरटेकर ने अक्षय कुमार को सही में लड़ने के लिए चैलेंज दे डाला।

यह भी पढ़ें… Gwalior News : प्रशासन का अनोखा अभियान वैक्सीन लगवाएं और पाएं आकर्षक इनाम

ज्ञात हो कि फ़िल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अक्षय कुमार अंडरटेकर के साथ तगड़ी लड़ाई करते नजर आए थे। काफी सालों तक दर्शक ऐसा मानते रहे थे कि अक्षय कुमार में असल मे अंडरटेकर से लड़ाई की थी। लेकिन पिछले हफ्ते अक्षय कुमार ने बताया कि जिनसे उन्होंने लड़ाई की थी वो असल अंडरटेकर नहीं बल्कि एक्टर-रेसलर ब्रायन ली हैं जिन्होंने फ़िल्म में अंडरटेकर का किरदार निभाया था।

अक्षय कुमार की पोस्ट पर कमेंट करते हुए मार्क कैलेवे उर्फ अंडरटेकर में लिखा, “हा! बताइए कब आप एक रियल मैच के लिए तैयार हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने एक थंब्स अप का इमोजी भी यूज किया। जिसके बाद खिलाड़ी कुमार ने मज़ाक करते हुए लिखा, ” पहले मुझे अपना इंसयोरेन्स चेक कर लेने दो फिर मैं बताता हूं भाई।”
दोनों के इन मैसेजेस को डब्लूडब्लूई इंडिया के ऑफिशियल पेज ने शेयर किया और लिखा, “इंटरेस्टिंग।”

यह भी पढ़ें… जबलपुर का नटवरलाल केबीसी गिरफ्तार, घर का सपना दिखाकर की करोड़ों की धोखाधड़ी

दरअसल जो मीम अक्षय कुमार ने शेयर किया था उसमें ये बताया गया था कि कैसे अक्षय कुमार विश्व के उन कुछ लोगों में से हैं जिन्होंने अंडरटेकर को मात दी है। हालांकि, अक्षय कुमार ने इस मीम को शेयर करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के खिलाड़ी फ़िल्म के 25 साल पूरे होने को मनाने का यह एक उल्लसित तरीका है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews