केंद्रीय मंत्री ने कहा बाहरी ताकतों से प्रभावित है किसान आंदोलन,अस्थिर है राजस्थान सरकार 

केंद्रीय मंत्री ने कहा बाहरी ताकतों से प्रभावित है किसान आंदोलन,अस्थिर है राजस्थान सरकार 

इंदौर, आकाश धौलपुरे। राजस्थान भाजपा (Rajasthan BJP) के वरिष्ठ नेता एवं  केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाये हैं।  उन्होंने इंदौर में कहा कि आज कांग्रेस (Congress), डीएमके(DMK), समाजवादी पार्टी (Samajvadi paarti) और अन्य विपक्षी दल इसका विरोध  कर रहे हैं जबकि ये ही लोग पहले इसका समर्थन करते थे, इन सभी पार्टियों ने अपने घोषणा पत्र में इसी तरह की बातें शामिल की थी।

गुरुवार को इंदौर आये केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसान आंदोलन बाहरी ताकतों से प्रभावित है।अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कुछ बाहरी ताकतें विपक्ष के साथ मिलकर  किसानों और केंद्र सरकार के बीच सुलह नहीं होने दे रही है उन्होंने भाजपा महासचिव  कैलाश विजयवर्गीय के कमलनाथ सरकार गिराने के  बयान पर  देते हुए कहा कि बीजेपी कभी किसी की सरकार नहीं गिराती मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने खुद के भार से गिरती है  उन्होंने कहा कि इस समय  राजस्थान की गहलोत सरकार भीअस्थिर है।

केन्द्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मंडी के बाहर के विकल्प का एजेंडा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित कई राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र में शामिल था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरीके से मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के बीच के हालातों ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को गिराया उसी तरह की राजनीतिक परिस्थितियां अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक राजस्थान की गहलोत सरकार भी अस्थिर है और कभी भी गिर सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews