University Exam 2020: कॉलेज परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने जारी की Guidelines

MP Board

भोपाल , डेस्क रिपोर्ट
जनरल प्रमोशन (General promotion) दिए जाने की गाइडलाइन के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने अब यूजी और पीजी (UG-PG) की परीक्षाओं को लेकर गाइडलाइन (Guidelines) जारी कर दी। कोरोना संकटकाल के चलते इस बार विद्यार्थियों यूजी अंतिम वर्ष एवं पीजी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं अपने घर पर रहकर ओपन बुक प्रणाली (Open book system) से देंगे। सभी परीक्षाएं सितंबर में होंगी और रिजल्ट अक्टूबर में जारी किए जाएंगे

खासबात यह है कि एटीकेटी के छात्रों के लिए भी यही सिस्टम रहेगा । चुंकी यूजीसी (UGC) ने 30 सितंबर से पहले परीक्षाएं कराए जाने के लिए देश की सभी यूनिवर्सिटी से कहा है। इसके लिए विभाग से आदेश मिलने के बाद विवि ने अपने-अपने टाइम टेबिल तैयार करना शुरू कर दिया है।।यूनिवर्सिटी को वेबसाइट पर लॉग इन आईडी सिस्टम (Login id system) के जरिये पेपर भेजा जाएगा। छात्रों को घर से परीक्षा देने के बाद तय समय में कॉपी जमा करना होगी।

वहीं छात्रों को एक और राहत देते हुए मूल्यांकन के नियमों में भी बदलाव किया गया है, जिसके अनुसार, 50 प्रतिशत अंक केवल ओपन बुक एक्जाम से मिलेंगे,जबकि बाकी के 50% अंकों का मूल्यांकन संबंधित विषय की पिछले सेमेस्टर की परीक्षाओ में औसत अंकों के आधार पर होगा। इसके आधार पर ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अंतिम वर्ष के प्रश्न पत्र भी वेबसाइट या पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। छात्र अपने घर में ए-4 साइज के रजिस्टर या कॉपी पर इस प्रश्न पत्र को हल करेगा और तय समय सीमा में उत्तरपुस्तिका संग्रहण केंद्र पर जमा कराएगा। यह संग्रहण केंद्र छात्र के कॉलेज से नजदीकी स्थल पर होगा। संग्रहण केंद्र सरकारी कॉलेजों, प्राइवेट और अनुदान प्राप्त काॅलेजों के अलावा स्कूलों में भी बनाए जा सकते हैं।

बता दे कि अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा 24 अगस्त से 14 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी।वही जो छात्र ऑनलाइन परीक्षा में सम्मिलित होने में असमर्थ रहेंगे उनके लिए बाद में विशेष परीक्षा का आयोजन भी किया गया है। जिसके लिए तारीख की घोषणा की जा चुकी है। विशेष परीक्षाओं का आयोजन 15 से 23 सितंबर के बीच किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews