अज्ञात हमलावरों ने की युवक की हत्या, स्मैक का नशा करता था मृतक

अज्ञात हमलावरों ने की युवक की हत्या, स्मैक का नशा करता था मृतक

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। जनकगंज थाना (Janakganj Thana) क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने हत्या (Murder) कर दी।  मृतक स्मैक (Smack) का नशा करने का आदी था। परिजनों को आशंका है कि नशा करने वाले लोगों ने ही उसकी हत्या (Murder) की है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार जनकगंज थाना क्षेत्र के नवग्रह कॉलोनी में रहने वाले गौरव सोनी नामक युवक की किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। गौरव सोनी का शव महेश कुशवाह नामक व्यक्ति ने अपने खेत में देखा तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

ये भी पढ़ें – अवैध वसूली के वायरल वीडियो पर एसपी का एक्शन, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

मृतक के भाई विनोद सोनी के मुताबिक रात को कोई व्यक्ति गौरव को बुलाकर ले गया था, पिताजी घर पर सो रहे थे , रात को जब वो वापस नहीं लौटा तो हम लोगों ने सोचा ये इसकी रोज की आदत है आ जायेगा, स्मैक का नशा करने वालों के साथ होगा।  सुबह फिर इसका शव बरामद हुआ। मृतक के भाई विनोद के मुताबिक धारदार हथियार से हत्या की गई है और ये काम स्मैक का नशा करने वाले लोगों ने ही किया है।

ये भी पढ़ें – MP के इस विभाग में करोड़ों का गबन, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच, 94 के खिलाफ FIR दर्ज

उधर पुलिस का कहना है कि महेश कुशवाह के खेत में शव की सूचना मिली थी जो गौरव सोनी नामक युवक का है किसी ने उसकी हत्या कर दी है।  शव को पीएम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।

ये भी पढ़ें – MP News: IAS को मिली किस बात की सजा, सरकार के साथ-साथ बिरादरी भी खफा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews