नशे में धुत्त पुलिसकर्मी का हंगामा, लोगों से विवाद, वीडियो वायरल

नशे में धुत्त पुलिसकर्मी का हंगामा, लोगों से विवाद, वीडियो वायरल

जबलपुर।संदीप कुमार

जबलपुर पुलिस में फिंगरप्रिंट विभाग में पदस्थ एक निरीक्षक ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया। निरीक्षक का नाम जयदेव सिंह बघेल बताया जा रहा है जो कि जबलपुर(jabalpur) में ही पोस्टेड(posted) है। सोमवार की शाम को निरीक्षक रामपुर शंकर शाह नगर में शराब पीकर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान स्थानीय लोगों से उनकी बहस भी हुई। पुलिस अधिकारी का नशे में धुत होकर इस तरह से व्यवहार करते हुए देख लोगों ने गोरखपुर थाने में इसकी सूचना दी पर पुलिस(police) घंटो बाद मौके पर पहुँची। तब तक निरीक्षक और उनका चालक वहा से जा चुके थे।

बताया यह भी जा रहा है कि निरीक्षक जयदेव सिंह बघेल के साथ उनका वाहन चालक भी शराब के नशे में था। निरीक्षक के द्वारा मौके पर जमकर हंगामा किया गया। इतना ही नहीं निरीक्षक की गाड़ी रामपुर में जाकर अनकंट्रोल होते हुए एक नाली में जा घुसी। बार बार सूचना के बाद जब मौके पर गोरखपुर पुलिस पहुँची तो उन्हें सिर्फ वहां पर गाड़ी ही मिली जबकि निरीक्षक जयदेव सिंह बघेल और उनका चालक मौके से गायब हो गया था। स्थानीय लोगों के द्वारा मौके का बनाया गया वीडियो(video) अब सोशल मीडिया(social media) में लगातार वायरल हो रहा है और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अब आगे की कार्यवाही करने की बात कह रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जयदेव सिंह बघेल जो कि वर्तमान में फिंगरप्रिंट विभाग में पदस्थ है। शराब पीकर हंगामा कर चुके हैं। फिलहाल अब देखना यह होगा कि अपने ही विभाग के एक अधिकारी पर जबलपुर पुलिस किस तरह की कार्यवाही करती है।चूँकि वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि निरीक्षक जयदीप सिंह बघेल शराब के नशे में किस तरह धुत हैं।उन्हें तो इतना भी होश नहीं था कि वह अपनी वर्दी और वॉयरलैस सेट की इज्जत रख पाते।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews