कोरोना मरीज की मौत पर हंगामा, इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

कोरोना मरीज की मौत पर हंगामा, इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के आगा चौक इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल मेडिसिटी हॉस्पिटल में इलाज(treatment के दौरान एक कोरोना(corona) मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हंगामे की खबर लगते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया था। पुलिस ने परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने उनके मरीज के इलाज के नाम पर काफी पैसे भी वसूले और लापरवाही बरती जिससे मरीज की मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि लकडगंज निवासी विशाल बैंड के संचालक विशाल मावजी को कोविड के इलाज के लिये निजी अस्पताल ले जाया गया था। जंहा उनकी मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि कोविड-19 मरीजों के इलाज के नाम पर निजी अस्पतालों पर अनाप-शनाप फीस के रूप में मोटी रकम वसूली जाने के आरोप लग रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस लगातार सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी कर रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews