UPSC Result 2019: इंदौर के प्रदीप सिंह ने बढ़ाया मान, प्रदेश में हासिल की पहली रैंक

UPSC Result 2019: इंदौर के प्रदीप सिंह ने बढ़ाया मान, प्रदेश में हासिल की पहली रैंक

इंदौर, आकाश धोलपुरे 

आज UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2019 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए है। UPSC ने परीक्षा में कुल 829 उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया है, जिसमें 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से, 78 EWS, 251 ओबीसी (OBC), 129 एससी (SC) और 67 एसटी (SC) कैटेगरी से हैं। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2019 का फाइनल रिजल्ट में मध्यप्रदेश के इंदौर से प्रदीप सिंह ने 26 वीं रैंक हासिल की वही मध्यप्रदेश के लिहाज से पहला स्थान प्राप्त किया है।

UPSC ने प्रोवीजनल अपॉइन्टमेंट लिस्ट भी जारी कर दी है। दरअसल, UPSC ने सितंबर 2019 में सिविल सर्विसेज़ एग्जाम की लिखित परीक्षा ली थी। वहीं फरवरी-अगस्त 2020 के बीच पर्सनालिटी टेस्ट, इंटरव्यू आयोजित किए गए थे। इस एग्जाम में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। हर साल IAS, IPS, IRS और IFS ऑफिसर बनने का बनने का ख्वाब देखने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं लेकिन इंदौर के प्रदीप सिंह ने कमाल कर दिखाया और अब वो जल्द ही प्रशासनिक सेवा के साथ जुड़कर देश सेवा में जुट जाएंगे। आर्थिक चुनौतियों से जूझते हुए इंदौर के प्रदीप सिंह ने UPSC की परीक्षा में देश में 26 वी और प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल की है।

प्रदीप सिंह के परिवार को जैसे ही इस बात पता चला तो पूरा परिवार उत्साह से भर गया और इस सफलता के बाद सभी का मुंह मीठा भी कराया गया। प्रदीप सिंह ने अपनी सफलता पर युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि किसी के दबाव में आकर ये परीक्षा पास नहीं की जा सकती, खुद को मन लगाकर मेहनत करनी होती है। वही उन्होंने देश सेवा के भाव को प्रकट करते हुए अपने परिवार और दोस्तो के सहयोग के लिए भी आभार माना।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews