मंत्रिमंडल विस्तार से पहले वीडी शर्मा का बड़ा बयान, कहा- जबलपुर की उम्मीद जरूर पूरी होगी

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले वीडी शर्मा का बड़ा बयान, कहा- जबलपुर की उम्मीद जरूर पूरी होगी

जबलपुर, संदीप कुमार| शिवराज सरकार का तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) रविवार को होने जा रहे हैं| मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने जबलपुर (Jabalpur) में बड़ा बयान दिया है| आज जबलपुर में पत्रकारों से बात करते हुए वीडी शर्मा ने कहा की जबलपुर की उम्मीद जरूर पूरी होगी|

मैं भी तो हूँ जबलपुर का
पत्रकारों ने जब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से पूछा कि आखिर क्यों जबलपुर को मंत्री से अछूता किया गया है, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि अगर जबलपुर की उपेक्षा होती तो क्या मैं प्रदेश अध्यक्ष होता, उन्होंने कहा कि मेरी पढ़ाई जबलपुर की है और मैने जो कुछ सीखा वो जबलपुर से ही सीखा है।

चिंता न करे जबलपुर की उम्मीद होगी पूरी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि चिंता न करे मंत्री पद को लेकर जबलपुर की जो उम्मीद है वो जरूर पूरी होंगी, गौरतलब है कि रविवार को शिवराज केबीनेट का विस्तार होना है जिसमे सिंधिया समर्थक दो विधायकों को शपथ दिलाना तय है| जबकि जबलपुर से भी मंत्री बनने की उम्मीद वीडी शर्मा के बयान के बाद फिर जाग गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews