Video : सीएम की कांग्रेस विधायक को नसीहत, विधानसभा में करेंगे दो दो हाथ, आफत में रहो साथ

Video : सीएम की कांग्रेस विधायक को नसीहत, विधानसभा में करेंगे दो दो हाथ, आफत में रहो साथ

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) आज गुरुवार को फिर ग्वालियर आये और उन्होंने डबरा भितरवार क्षेत्र के प्रभावित गांवों का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात की। लेकिन क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक ने समर्थकों के साथ यहाँ एक गांव में धरना दिया और विरोध करने का प्रयास किया तो सीएम ने माइक पर कांग्रेस विधायक से कहा कि “नेतागिरी मत करो, नेतागिरी तो विधानसभा में कर लेंगे।”

https://vimeo.com/583393709

सीएम शिवराज सिंह चौहान cm shivraj singh chauhan) एक बार फिर गुरुवार को ग्वालियर के दौरे पर आये।  उन्होंने जिले के डबरा और भितरवार के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और ग्रामीणों से कहा कि सरकार हर परेशानी में आपके साथ है।  आपके रहने खाने , कपडे सबकी व्यवस्था सरकार करेगी।  आप लोगों को चिंता करने की जरुरत नहीं है।

ये भी पढ़ें – Dabra: सिंध नदी पुल की स्थिति पर क्या बोले भारतीय नेशनल हाईवे के उपमहाप्रबंधक

सीएम शिवराज सिंह cm shivraj singh chauhan) जब भितरवार क्षेत्र में गए तो हरसी रोड पर पलायछा गांव के बाहर भितरवार के कांग्रेस विधायक लाखन सिंह (congress mla lakhan singh ) अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के काफिला का रास्ता रोकने का प्रयास करने लगे।  कांग्रेस विधायक की मांग थी कि प्रभावितों को दो दिन में मुआवजा मिले और तत्काल राशन की व्यवस्था की जाये।  पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मुख्यमंत्री के लिए रास्ता बनाया।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज पहुंचे डबरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, की यह घोषणां

हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस विधायक लाखन सिंह को लेकर फॉलो गाड़ी पर चढ़ गए और जनता को सम्बोधित करने लगे।  इसी बीच कांग्रेस विधायक ने कुछ कहने का प्रयास किया तो मुख्यमंत्री ने उन्हें टोकते हुए कहा ” नेतागिरी मत करो, नेतागिरी तो हम विधानसभा में कर लेंगे। ” मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता से  चिंता नहीं करो नुकसान का आंकलन हो रहा है। सरकार को सबकी फ़िक्र है।

ये भी पढ़ें – राहत पर राजनीति : कांग्रेस विधायक का आरोप, सरकार को नहीं है पीड़ितों की चिंता

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews