Viral Video: पुलिसकर्मी पर हमले का सीसीटीवी से खुलासा, 2 आरोपियों पर NSA की कार्यवाही

Viral Video: पुलिसकर्मी पर हमले का सीसीटीवी से खुलासा, 2 आरोपियों पर NSA की कार्यवाही

रतलाम।सुशील खरे

दो दिन पूर्व रतलाम शहर के कन्टेन्टमेंट एरिया मोचीपुरा में लॉक डाउन का उलंघन कर जमा भीड़ को हटाने गए सब इंस्पेक्टर जे.आर.जामोद पर लोगों द्वारा किये गए हमले के मामले में आज एक ओर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में पुलिस सब इंस्पेक्टर कन्टेन्टमेंट एरिया में लोगों को घरों पर जाने के निर्देश देने के लिये अपनी बाइक से एक कोरोना वालियंटर्स को लेकर जाते दिखाई दे रहे है।

तभी वहां जमा भीड़ ने अचानक सब इंस्पेक्टर ओर कोरोना वालियंटर्स पर हमला कर उनको नीचे गिरा दिया और 2 दर्जन से ज्यादा लोगो की भीड़ लात घुसो से पुलिस के जवान को मारने लगती है। सब इंस्पेक्टर जैसे तैसे खड़े होते है उससे पहले एक लड़का और चाटे मारने लगता है। सब इंस्पेक्टर लोगो को शांति बनाए रखने का बोल रहे है लेकिन वहाँ उपस्थित लोग गालियां दी रहे है । वही एक 11 साल का लड़का पुलिसकर्मी को पत्थर एवम लात मारते वीडियो में दिखाई दे रहा है । पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट मामले में 1 आरोपी सोहेल पर कल एवम आज एक आरोपी पर NSA लगाया वही 5 नामजद एवम 15 अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की । वीडियो हुआ वायरल ।

वही सब इंस्पेक्टर का कहना है कि मेरी ड्यूटी मोचीपुरा कन्टेन्टमेंट एरिया में थी मुझे पता चला कि चिंगी पूरा एरिये में चौराहे पर भीड़ जमा है । मेने माइक से अलाउंस किया फिर भी भीड़ नही हटी । भीड़ को हटाने में कोरोना वालियंटर्स के साथ चिंगीपुरा चौराहे गया लोगो को समझाया ओर आगे निकल गया । वापसी में जब आ रहा था तो भीड़ ने अचानक मेरे ऊपर हमला कर दिया और बोलने लगे कि तुम हमारे एरिये में कैसे आये ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews