Video Viral : अपराधों की धानी बनी संस्कारधानी, युवक को बेरहमी से पीटा गया, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

Video Viral : अपराधों की धानी बनी संस्कारधानी, युवक को बेरहमी से पीटा गया, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में जिस कदर से अपराध बढ़ रहा है उसको लेकर अब संस्कारधानी वासियो में डर भी समाने लगा है,बेधड़क होकर अपराधी अपराध करते है और पुलिस तमाशबीन बनी सब कुछ देखती रहती है।हाल ही में एक बार फिर जबलपुर का वीडियो वायरल हुआ है जहाँ की एक युवक को बेदर्दी से लाठी डंडो से पिटाई की जा रही है।

मारपीट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

वारदात लार्डगंज थाना के राठी कालोनी की है जहाँ एक युवक जिसका नाम सोनू केशरवानी है उसे इलाके के ही कुछ लड़के लाठी डंडो से पीट रहे है इस दौरान सोनू के साथी ने उसे बचाने की कोशिश भी की पर उस पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया।मारपीट की सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

फालतू खड़े रहना बताया जा रहा है विवाद की वजह

जानकारी के मुताबिक सोनू के साथ विवाद का कारण कालोनी में फालतू खड़ा रहना बताया जा रहा है हालांकि  लार्डगंज पुलिस का मानना है कि विवाद की वजह कुछ और ही बताई जा रही है जिसकी पुलिस जाँच कर रही है।आरोपियों के नाम अनुराग-अभिषेक और अंशुल बताए जा रहे है।

सट्टा किंग नरेश के भतीजे है आरोपी

घायल सोनू के चाचा के मुताबिक आरोपियों के द्वारा हमला करने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है जिसकी शिकायत नामजद लार्डगंज थाने में की गई है पर पुलिस कार्यवाही के नाम पर आनाकानी कर रही है।बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी सट्टा किंग नरेश के भतीजे है और काफी पैसे वाले है जिस वजह से  लार्डगंज थाना पुलिस कार्यवाही में हीला हवाली कर रही है।

युवक को कर दिया लहूलुहान-ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती

आरोपी हमलावर सोनू केशरवानी को अधमरा करने के बाद मौके से फरार हो गए वही उसके साथियों ने ईलाज के लिए घायल अवस्था मे शहर के निजी अस्पताल में सोनू को भर्ती करवाया है जहाँ उसका इलाज जारी है वही लार्डगंज थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews