विजयवर्गीय का सोनिया और कांग्रेस पर पलटवार..चर्च खुलवा लोगों की करें मदद

कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर। आकाश धोलपुरे

कोरोना(corona) संकट के दौर में देश के मंदिरों के ट्रस्ट(trust) को खोलकर लोगो की सहायता करने के लेकर कांग्रेस(congress) के अशोक चव्हाण द्वारा किये गए ट्वीट पर अब बीजेपी(bjp) ने पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय(kailash vijayvargiya) ने कहा है की एकाध मस्जिद(mosque), एकाध चर्च(church) के बारे में क्यों नही बोलते। इनके भी तो अकाउंट होगे ना। मन्दिर के बारे में ही क्यों बोलते है। बायपास पर लोगो की सेवा करने वालो का विश्वास बढ़ाने और खुद मजदूरों की मदद के लिए पहुंचे।

कैलाश विजयवर्गीय ने सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा और इंदौर बायपास का उदाहरण देकर कहा कि हनुमान मंदिर, सांई मन्दिर और तिरुपति बालाजी मंदिर के टेंट लगे हुए। जहां से लोगो की मदद की जा रही है। मंदिरों से तो हो रहा है। अब अशोक चव्हाण जरा सोनिया से बोले कि बहुत सारे चर्च है। दुनियाभर में और वो चर्च की हमेशा पैरवी करती है। एकाध चर्च का ट्रस्ट दान के लिए खुलवाए और अशोक चव्हाण अजमेर शरीफ की दरगाह के बारे में बोले। वहां सालभर में 250 से 300 करोड़ रुपए आते है। उन्होंने कहा कि मंदिर वाले तो सब कर रहे है और कांग्रेस कम से कम इसमे वोट की राजनीति न करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews