Commonwealth Games 2022 : विनेश फोगट ने भारत के लिए जीता कुश्ती में पांचवा गोल्ड मेडल

Commonwealth Games 2022 : विनेश फोगट ने भारत के लिए जीता कुश्ती में पांचवा गोल्ड मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। विनेश फोगट ने महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग के रोबन मुकाबलें में श्रीलंका की चामोद्या केशानी को चित्त कर (victory by fall) अपना तीसरा लगातार मुकाबला जीत क्लासिफिकेशन प्वॉइंटस सबसे ज्यादा 13 हासिल कर कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

🔹️GOLD by VICTORY BY FALL 💪
1/1 pic.twitter.com/CeeGYqJ0RT

— SAI Media (@Media_SAI) August 6, 2022

इससे पहले विनेश ने नाइजीरिया की मर्सी बोलाफुनोलुवा अदेकुओरोये को हराया था। वहीं उन्होंने कनाडा की सामंथा स्टीवर्ट को चित्त कर (Victory by fall) जीत दर्ज की थी। विनेश फोगट ने राउंड-रॉबिन के तहत प्रतिस्पर्धा की थी, जिस वजह से उन्हें केटेगरी के सारे पहलवानों का सामना करना पड़ा था।

ग्यारह का शगुन

विनेश फोगाट ने भारत के लिए यह 11वां गोल्ड और कुल 33वां मेडल जीता है, जबकि देश के नाम अभी तक इतने ही सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल है।

आपको बता दे, देश के मशहूर कुश्ती परिवार (फोगट परिवार) से आने वाली विनेश फोगट निश्चित ही इस बार कामनवेल्थ गेम्स में अपनी स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी करनी चाहेंगी। इससे पहले उन्होंने 2014 ग्लासगो और 2018 गोल्ड कोस्ट कामनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पर कब्जा जमाया था। रियो ओलंपिक में घुटने की चोट के कारण उनके करियर पर सवाल उठने लगे थे लेकिन 2018 में वापसी कर उन्होंने गोल्ड कोस्ट में इतिहास रच दिया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews