Viral Video: कांग्रेस विधायक ने लॉकडाउन का किया उल्लंघन, CM को लेकर कहे अपशब्द

Viral Video: कांग्रेस विधायक ने लॉकडाउन का किया उल्लंघन, CM को लेकर कहे अपशब्द

श्योपुर।

लॉकडाउन(lockdown) के नियमों को ताक पर रखकर कांग्रेस विधायक(congress mla) बाबू जंदेल रविवार की रात करीबन 500 किसानों(farmers) की टोली को संबोधित किया है। खरीदी केंद्र पर किसान के ड्राइवर(driver) से हुई मारपीट की घटना के बाद कांग्रेसी विधायक जांडेल ने किसानों की सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री(CM) शिवराज सिंह चौहान(Shivraj singh chouhan) को लेकर कई अपशब्द भाषाओं का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने कहा था कि वह किसानों की मिट्टी भी समर्थन मूल्य पर लेगी। किंतु अब अनाज खरीदने में भी उन्हें दिक्कत आ रही है। इसी बीच कांग्रेस विधायक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया(social media) पर वायरल हो रहा है जिसमें वह सीएम चौहान को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल रविवार को खरीदी केंद्र पर पहुंचकर कांग्रेस विधायक ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसानों की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में धोखे से आई सरकार किसानों के साथ ही धोखा कर रही है। वह किसानों की फसलों को गुणवत्ता रहित बताकर उन्हें खरीदने से इंकार कर रही है। जिसकी वजह से अब तक सैकड़ों किसानों के फसलों के सैंपल फेल हो चुके हैं। जिस सरकार ने ने किसानों से उसके समर्थन मूल्य पर मिट्टी तक खरीदने की बात कही थी। वह उनके फसल तक पर उन्हें उचित मूल्य नहीं दे पा रही है। बाबू जंदेल का खेसारी की सभा को संबोधित करने वाले यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री को लेकर अनुचित शब्दों का प्रयोग भी किया है।

बता दे कि शनिवार को किसान की फसल को गुणवत्तारहित बता देने के बाद दोनों गुटों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी जिनमें ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर को लाठी से पीट दिया गया था। इस घटना में ड्राइवर के हाथ और पैर में काफी गंभीर चोटें आई थी। जिससे वह घायल हो गया था। इसी बीच किसानों ने पुलिस एवं तहसीलदारों पर मारपीट का आरोप लगाया था। जिसको लेकर भाजपा नेता किसान के घायल ड्राइवर को लेकर पुलिस के पास पहुंचे थे। वहीं कांग्रेस नेता भी इस घटना के लिए पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews