
Damoh News : मध्य प्रदेश में हर दिन बदल रहे मौसम के मिजाज के बीच अब ये बदलाव नुकसानदायक होता जा रहा है। दमोह जिले में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान ने जिले के कई इलाकों में अपना असर दिखाया। जिले के हटा पटेरा क्षेत्रों में आंधी का कहर साफ देखने को मिला। तेज आंधी ने ग्रामीण क्षेत्रो में कई मकानों की छत तबाह कर दी तो कहीं टीन शेड के मकानों के छ्प्पर ही उड़ गए।
कई इलाकों में हुआ नुकसान
इसके अलावा, कई गांवों में बिजली के पोल भी धराशायी हुए हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रो में बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। जिले के पटेरा ब्लॉक में मझगुआ पटोल गांव में एक मकान की दीवार गिर हो गई। जिसकी चपेट में आने की वजह से दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों के घर आंगन में रखे वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, जिला मुख्यालय पर भी आंधी की वजह से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

