जब बीच सड़क पर चलती कार में लगी आग, देखें वीडियो

जब बीच सड़क पर चलती कार में लगी आग, देखें वीडियो

इंदौर।आकाश धोलपुरे

इंदौर में रविवार दोपहर को रेसकोर्स रोड़ जीएसआईटीएस कालेज के समीप एक चलती कार में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग लगते ही कार चलाने वाला उसमे से उतर गया। सड़क पर धूं धूं कर जल रही टाटा एस कार को देखने के लिए लोगो का मजमा लग गया। कोई जलती कार की वीडियो बनाने में व्यस्त था तो कोई मौके पर आगजनी के दृश्य निहारता नजर आया।

इसी बीच किसी ने तुरंत पुलिस और फायर पुलिस को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाने में सफलता हासिल की लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। मौके पर पहुंची तुकोगंज पुलिस के थाना प्रभारी निर्मल कुमार श्रीवास ने बताया कि कार मालिक से पता चला है की उसने 10 दिन पहले कार की सर्विसिंग कराई थी जिसके बाद आज अचानक उसकी कार में फाल्ट होने के चलते आग लग गई। इधर, फायर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शार्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। कार में लगी आग बुझने के बाद सड़क से लोग हटे और कोरोना को लेकर जरूरी सेवाएं देने में जुट गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews