जहां कभी खाते थे लज़ीज़ खाना, अब वहां किये जाएंगे आइसोलेटेड

जहां कभी खाते थे लज़ीज़ खाना, अब वहां किये जाएंगे आइसोलेटेड

उज्जैन

कोरोना से लड़ने के लिये हर जगह हर तरह की कोशिशें की जा रही है। एक तरफ इंदौर में कलेक्टर ने मैरिज गार्डन्स को अस्थायी जेल बनाने का आदेश दिया है तो वहीं उज्जैन में जिला प्रशासन ने 6 होटलों को कब्जे में ले लिया है और वहां आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। इस संबंध में प्रशासन द्वारा इन होटल मालिकों के अधिग्रहण के संबंध में नोटिस भी भेज दिए गए हैं।

बता दें कि इंदौर में रविवार को कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं कि अगले दो दिन कर शहर में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा, और इस दौरान अगर कोई भी व्यक्ति सड़क पर दिखा तो उसे हिरासत में लिया जाएगा। इन्हें हिरासत में रखने के लिये शहर के मैरिज गार्डन्स में अस्थायी जेलें बनाई जाएंगे। इन जेलों को पूरी तरह सैनेटाइज़ किया जाएगा और जो लोग यहां रखे जाएंगे उनकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसी तरह उज्जैन में संदिग्ध मरीज़ों को उचित इलाज मुहैया कराने के  लिये अब होटलों को कुछ समय के लिये आईसोलेशन वार्ड में बदला जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews