एप के माध्यम से मरीजों की जुटाएंगे जानकारी, अब तक 1500 को किया कोरोंटाइन: CMHO इंदौर

एप के माध्यम से मरीजों की जुटाएंगे जानकारी, अब तक 1500 को किया कोरोंटाइन: CMHO इंदौर

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

कोरोना वायरस का संक्रमण इंदौर में तेजी से फैल रहा है और इसी का परिणाम है मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के लिहाज से इंदौर में सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है वही दूसरी और देश के पहले 5 संक्रमित शहरों की सूची में भी इंदौर का नाम है लिहाजा ना सिर्फ प्रदेश सरकार बल्कि केंद्र सरकार भी इंदौर से आने वाली जानकारी पर नजर बनाये हुए है। इंदौर में गुरुवार देर रात जारी किए मेडिकल बुलेटिन के हिसाब से अब तक 89 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज है वही 5 लोगो की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हो गई है।

इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जाडिया ने शुक्रवार को मीडिया से बात कर जानकारी दी और पुष्टि कर कहा कि इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायलॉजी लैब से 7 पॉजिटिव मरीज और 7 पॉजिटिव रिपोर्ट गांधी मेडिकल कॉलेज से आई है जिसके हिसाब से 89 लोग पॉजिटिव है और 5 लोगो की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि कल 350 लोगो को स्क्रीनिंग की गई थी वही 85 लोगों को होम कोरोंटाइन किया गया इसके अलावा 15 लोगो को कोरोंटाइन किया गया था। वहीं उन्होंने बताया कि अब इंदौर में 1500 लोगो को कोरोंटाइन किया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग की मानें तो जिन लोगो को कोरोंटाइन किया गया उनमें से ही अधिकांश लोग अब तक पॉजिटिव आये है। वही उन्होंने बताया जितने मरीज बाद में मिलते जा रहे है। शहर के क्षेत्रों को कन्टेंनमेन्ट कर प्रोटोकॉल के तहत देख रेख बढ़ा दी है। वही एसडीएम के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य टीम ऐसे क्षेत्रों मे स्क्रिनिंग के साथ कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी कर रही है। डॉ. जाडिया ने बताया कि आशा, एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की 200 टीम कल से एप के जरिये कोरोंटाइन किये गए लोगों का पूरा डाटा लेगी जिसमे प्रायमरी कांटेक्ट में परिजनो की और सेकंडरी डाटा में आस पास रह रहे लोगो की जानकारी लेगी। वही उन्होंने बताया कि भोपाल से आई सेंट्रल रेपिड रिस्पांस टीम ने इंदौर के स्वास्थ्य विभाग की टीम तैयारियो की जानकारी ली और देखा है साथ ही टीम ने तैयारियों में जो कमी थी उनको सुधारने के लिये मार्गदर्शन भी दिया और आज से उसी दिशा में काम किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews