इंदौर में 19 नये पॉजिटिव मिलने के साथ 3 लोगों की मौत, CMHO ने की पुष्टि

इंदौर में 19 नये पॉजिटिव मिलने के साथ 3 लोगों की मौत, CMHO ने की पुष्टि

इंदौर।आकाश धोलपुरे

प्रदेश के कोरोना हब बन चुके इंदौर में बुधवार देर रात को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है जिसके बाद कोरोना के कुल पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा 1485 तक जा पहुंचा है। वही बुधवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 बताई जा रही है। जिसके बाद मरने वालों क़ी संख्या अब 68 तक जा पहुंची है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक शहर की 25 लाख आबादी का सर्वे करने का दावा किया है। वही सैम्पल का बैकलॉग भी अब प्रशासन के हिसाब से कम हो रहा है ऐसे में अब हर रोज लिये जाने वाले सैम्पल की जांच रिपोर्ट भी जल्द मिलेगी और तेजी से कोरोना पर लगाम लगाये जाने के दावे भी किये जा रहे है। फिलहाल, बुधवार को कुल 286 सैम्पल की जांच रिपोर्ट आई है जिसमे 19 पॉजिटिव तो 267 निगेटिव रिपोर्ट सामने आई है वही 3 लोगो की मौत की जानकारी सामने आई है।

इंदौर के कोरोना अपडेट (बुधवार) 29 अप्रैल तक

बुधवार को पॉजिटिव मरीज – 19

बुधवार को कोरोना से मौत – 3

बुधवार तक कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज – 1485

बुधवार तक कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा – 68

बुधवार को प्राप्त निगेटिव सैम्पल – 267

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews