योग गुरु के साथ 10 हजार से अधिक लोगों ने Indore में Online योग कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

योग गुरु के साथ 10 हजार से अधिक लोगों ने Indore में Online योग कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंदौर।आकाश धोलपुरे

विश्व योग दिवस के एक दिन पहले स्वच्छता में नम्बर 1 इंदौर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, योग गुरु बाबा रामदेव के साथ 10 हजार से अधिक लोगों ने इंदौर में ऑनलाइन योग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसके बाद इंदौर दुनिया का पहला ऐसा शहर बन चुका है जहां पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ ऑनलाइन योग किया है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले बाबा रामदेव ने विशेष लाइव के जरिए इंदौर के लोगों के साथ योग किया इस दौरान लगभग 10 हजार से अधिक लोग एक साथ सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर जुड़कर अपने घरों और अन्य स्थानों पर योग किया इस पूरे कार्यक्रम को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। कोरोना काल मे इंदौर शहर के लिए एक सुखद खबर है बीते 70 से भी अधिक दिनों से लगातार कोरोना वायरस की मार झेल रहे इंदौर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई है। बाबा रामदेव के साथ विशेष सत्र में आयोजित लाइव कार्यक्रम में जुड़ने के लिए लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन ही करवाए थे। ऑनलाइन कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने इंदौर शहर के लोगों को योग से जुड़े टिप्स बताएं ताकि वो अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सके। फेसबुक, टि्वटर सहित अन्य सोशल मीडिया एप्लीकेशन के सहारे 10 हजार से भी अधिक लोग जुड़े। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस पूरे कार्यक्रम प्रोविजनल सर्टिफिकेट देकर आधिकारिक रूप से घोषणा भी की। इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि शहर कोरोनावायरस से लड़ रहा है ऐसे में योग भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का एक बड़ा माध्यम है। लाइव कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, आई.आई.एम. के डायरेक्टर और कई सामाजिक संगठन भी जुड़े थे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों को देखकर बाबा रामदेव ने भी प्रसन्नता जाहिर की।
फिलहाल, कोरोना संक्रमण काल मे हॉट स्पॉट जैसे धब्बे को मिटाने की बढ़े कदम के बाद इंदौर की ये बड़ी उपलब्धि किसी माइल स्टोन से कम नही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews