जांच करने गई पुलिस टीम पर महिला ने पत्थर से किया हमला, पुलिसकर्मी घायल

जांच करने गई पुलिस टीम पर महिला ने पत्थर से किया हमला, पुलिसकर्मी घायल

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। मारपीट के एक मामले की जांच करने पहुंची महिला पुलिस अधिकारियों पर एक महिला ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में 2 महिला पुलिसकर्मी चोटिल हो गईं। बाद में पुलिस आरोपियों को लेकर डबरा थाने पहुंची जहां उनका मेडिकल कराने के पश्चात उनके विरुद्ध शांति भंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज करा दिया गया है। यह पूरी घटना नगर की कमलेश्वर कॉलोनी की है।

Government Jobs 2021: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली है भर्ती

बता दें कि डबरा निवासी लीला शर्मा का मकान नगर की कमलेश्वर कॉलोनी में है जहां पूर्व के एक मामले की जांच करने महिला सब इंस्पेक्टर सुमन पालिया अन्य महिला पुलिसकर्मियों के साथ पहुंची थीं। यहां जब महिला को बातचीत के लिए बुलाया गया तो वो उग्र हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। महिला ने पत्थर लेकर पुलिस को धमकाया, कुछ देर तक बहस चली उसके बाद महिला ने पत्थर से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया जिसमें महिला एसआई सुमन पलिया तथा आरक्षक वर्षा चोटिल हो गई। यह पूरी घटना मोबाइल में भी कैद हो गई है। इसके बाद पुलिस आरोपियों को लेकर थाने आ गई, इस दौरान थाने में भी महिला और उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेजकर उनके विरुद्ध शांति भंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। लेकिन नगर के मुख्य बाजार में घटी घटना से पूरे बाजार में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी विनायक शुक्ला का कहना है कि पूर्व के एक मामले में नोटिस देने के लिए डबरा थाने से महिला एसआई पुलिस की गाड़ी से महिला के घर गई थीं जहां पर उन्होंने अपने परिजनों के साथ पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमें महिला पुलिसकर्मी चोटिल हुई है। साथ ही आरोपी महिलाओं ने थाने में भी काफी देर तक हंगामा किया। बाद में पुलिस ने उनके विरुद्ध शांति भंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews