दो मासूम बच्चियों को लेकर आत्महत्या के इरादे से टंकी पर चढ़ी महिला, ये है कारण

दो मासूम बच्चियों को लेकर आत्महत्या के इरादे से टंकी पर चढ़ी महिला, ये है कारण

सीहोर, अनुराग शर्मा। सीहोर जिले की नसरुल्लागंज (Nasrullaganj) तहसील में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला अपनी दो बच्चियों के साथ आत्महत्या (Suicide) के इरादे से पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला का कहना था कि उसके जीजा ने उसकी 2 एकड़ जमीन पर कब्ज़ा कर लिया है वही खेती कर रहा  है और पैसे नहीं देता। महिला ने कहा कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस भी मदद नहीं कर रही।

ये मामला है सीहोर जिले की नसरुल्लागंज (Nasrullaganj)तहसील के रेहटी थाना क्षेत्र का खड़गाव का। पीड़ित महिला सीमा गोस्वामी ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें 2 एकड़ जमीन दी थी जिसे वो हर साल खोट (किराये) से देती थी।  इस वर्ष उसकी जमीन पर उसके जीजा लक्ष्मण पुरी ने कब्ज़ा कर लिया और खेती कर रहा है, उसने पैसे नहीं दिए।  जिससे उन्हें घर चलाने में परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़ें – मां-बेटे का रिश्ता शर्मसार, बेटे ने मां को मारा थप्पड़, बुजुर्ग मां की मौत

सीमा गोस्वामी ने कहा कि वो पिछले चार दिनों से रेहटी थाने पर आ रही थी और कह रही थी कि मेरे पैसे दिला दो लेकिन रेहटी पुलिस ने कोई मादा नहीं की।  इसलिए मजबूर होकर हो कर आज रेहटी की कोलार कालोनी थाना और  तहसील के बीच की पानी की टंकी पर चढ़ गई।

महिला के बच्चियों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ने की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब 3 घंटे की  मान मनौव्वल  और SDM बुदनी शैलेन्द्र हिनोतिया के समझाने के बाद महिला नीचे आई। SDM ने बताया कि आरोपी लक्ष्मण पुरी को बुला कर महिला के पैसे दिला रहे हैं साथ ही जमीन की लिखा पढ़ी भी कराया जा रही है जिससे आगे कोई परेशानी ना हो।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews