गैंगरेप पीड़िता ने की IG ऑफिस के सामने खुद को आग लगाने की कोशिश, मचा हड़कंप

गैंगरेप पीड़िता ने की IG ऑफिस के सामने खुद को आग लगाने की कोशिश, मचा हड़कंप

इंदौर।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में शुक्रवार को इंदौर(indore) के आईजी ऑफिस(IG Office) के सामने उस वक़्त अफरातफरी मच गयी जब एक महिला ने खुदखुशी करने की कोशिश की। हल्ला सुनकर पुलिसवाले(police officer) वहां पहुंचे और महिला को ये कदम उठाने से रोका। जिसके बाद मामले की सूचना मिलते ही आज़ाद नगर थानाप्रभारी भी मौके पर पहुंचे और पीड़िता को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

दरअसल मामला इंदौर का है। जहाँ शुक्रवार को एक गैंगरेप पीड़िता ने खुद को जलाकर मारने की कोशिश की। ये घटना आईजी ऑफिस के सामने हुई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। मामला ये है कि इसी साल फरवरी में महिला ने आजाद नगर थाने में जीतू सोनी, उदय सिंह समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) जबदस्ती जमीन पर कब्जा करने और प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था।

जहाँ पुलिस (Police) ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि अन्य फरार थे लेकिन अब सरकार बदल गयी जिले के अधिकारीयों के तबादले हो गए। जिसके बाद छ आरोपियों को क्लीन चिट देने की कोशिश हो रही है पीड़ित महिला का ये भी आरोप है कि पुलिस ने आराेपियों के ऊपर से संगीन धाराएं हटा दी हैं। जिसके साथ ही जिससे केस कमजोर हो गया है। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने महिला को कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews