
गुना, विजय कुमार जोगी। राधौगढ़ में उस समय सनसनी फैल गई जब दीपक बैरागी नाम के युवक का सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। दीपक बैरागी इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और लोगों के मुताबिक बहुत ही व्यवहार कुशल व्यक्ति था। वहीं इस मामले का जैसे ही पुलिस को पता चला तो राधौगढ़ पुलिस ने आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले में मृतक के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है।
दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से राघोगढ़ में सनसनी फैल गई है। पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस इसमें आपसी रंजिश की भी आशंका जता रही है। फिलहाल युवक की इस तरह जघन्य हत्या से पूरा इलाका सकते में हैं।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

