MP में युवा कांग्रेस ने लगाया बाइक एक्सचेंज मेला, ये हैं कारण

MP में युवा कांग्रेस ने लगाया बाइक एक्सचेंज मेला, ये हैं कारण

जबलपुर, संदीप कुमार। कोरोना संक्रमण के बीच बिगड़ती देश की अर्थव्यवस्था और लगातार बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रहा है पर सरकार है कि उसने इसे लेकर अपने हाथ खड़े कर दिए हैं, मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस विरोध करने में जुटी हुई है।  जबलपुर में शनिवार को युवा कांग्रेस (Youth Congress) के कार्यकर्ताओं ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर अनूठा प्रदर्शन किया।  उन्होंने बाइक एक्सचेंज मेला लगाया।

युवा कांग्रेस ने लगाया एक्सचेंज मेला ऑफर

पेट्रोल के दाम 102 रुपये के पार पहुंच चुके हैं ऐसे में युवा कांग्रेस (Youth Congress) ने केंद्र सरकार (Central Government)  के खिलाफ जबलपुर में अनूठा प्रदर्शन किया।  युवा कांग्रेस (Youth Congress) के कार्यकर्ताओं ने रद्दी चौकी चौराहे पर बाइक एक्सचेंज ऑफर मेला (bike exchange offer fair) लगाया। इस ऑफर के जरिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आम जनता से बाइक लेकर उन्हें साइकिल देने की बात कही। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस बढ़ते पेट्रोल के दामों को लेकर आमजन मोटर साइकिल चलाने में अक्षम हो गया है और उनकी हम मदद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – इंदौर:नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए चल रहा था शादी समारोह, पुलिस और आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

पहले कोरोना संक्रमण उसके बाद पेट्रोल-डीजल ने तोड़ दी आमजन की कमर 

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इमरान कोटि का कहना है कि आज पूरा देश कोरोना संक्रमण की चपेट में है लोगों का व्यापार ठप हो गया है बावजूद इसके केंद्र सरकार आमजन को राहत देने की बजाय उन पर लगातार एक न एक बोझ डाल रही है, आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम 102 रुपये के पार पहुंच चुके हैं बावजूद इसके की सरकार जनता को राहत देने की वजह उन पर बोझ दे रही है।

ये भी पढ़ें – बढ़ रहा Twitter पर विवाद, BJP नेता ने जताई आपत्ति, यूजर्स ने लगाया #TirangaTick

लोग नहीं चलाना चाह रहे मोटर साइकिल

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दावा है कि पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए अधिकतर लोगों ने मोटर साइकिल चलाना छोड़ दिया है साथ ही अब लोग उनसे संपर्क भी कर रहे हैं।  बहरहाल युवा कांग्रेस का आज का यह अनूठा प्रदर्शन बाइक के बदले साइकिल लोगों के बीच हास्य-परिहास का विषय भी बना रहा।

ये भी पढ़ें – Facebook ने 2 साल के लिए सस्पेंड किया अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट, कही ये बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews