Facebook ने 2 साल के लिए सस्पेंड किया अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट, कही ये बात

facebook

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। फेसबुक (facebook) ने शुक्रवार को अमेरिका (america) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (former president donald trump) का अकाउंट कम से कम जनवरी 2023 तक के लिए सस्पेंड (suspend) करने के बात कही है। साथ ही ये भी बताया कि नियमों को तोड़ने वाले विश्व के नेताओं पर भविष्य में किस तरह के कदम उठाए जाएंगे। फेसबुक द्वारा इस बैन पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे फेसबुक अकाउंट (facebook account) पर बैन को आगे बढ़ाना उन सभी लोगों का अपमान है जिन्होंने मेरे लिए 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में वोट किया था।

यह भी पढ़ें… MP Weather: मप्र के इन 10 संभागों में बारिश का येलो अलर्ट, प्री-मानसून गतिविधियां रहेंगी जारी

फेसबुक बोर्ड ने मई में डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट पर लगाए गये बैन को सही ठहराया। हालांकि बोर्ड ने ये ज़रूर कहा कि बैन को अनिश्चितकालीन करना सही नहीं है इसलिए छह महीने के अंदर इस पर विचार किया जाए। बता दें कि 6 जनवरी को यूएस कैपिटल में जो दंगे हुए फेसबुक ने उनका हवाला देते हुए ट्रंप के अकाउंट को बैन किया था। फेसबुक का कहना था कि ट्रंप के पोस्ट लोगों में हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं।

फेसबुक ने कहा है कि जनवरी 7 से ब्लॉक हुए ट्रंप के अकाउंट को दो साल तक बैन रखा जाएगा और यदि पब्लिक सेफ्टी पर कोई दिक्कत नहीं आती है तो फिर ट्रंप के अकाउंट को पुनः अनब्लॉक कर दिया जाएगा। इसके साथ ही इस दंडात्मक प्रतिबंध पर को और भी बढ़ाया जा सकता है अगर ट्रंप कोई और नियम तोड़ते हैं तो। इसके बाद उन आजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें… जन जागरूकता अभियान: सब्जी विक्रेता के पैर छूकर बोले ऊर्जा मंत्री “मास्क नहीं तो सामान नहीं”

ट्रंप के फेसबुक बैन की अवधि इस प्रकार है कि वे नवम्बर 2022 में होने वाले नेशनल मिड-टर्म चुनाव के दौरान अपने फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, हालांकि सब ठीक रहा तो 2024 में अगले राष्ट्रपति चुनाव के आने तक उनके फेसबुक अकाउंट से बैन हट चुका होगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews