इंदौर:नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए चल रहा था शादी समारोह, पुलिस और आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

इंदौर

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश के कोरोना के हॉट स्पॉट रहे इंदौर (indore) में भले ही कोरोना संक्रमण (corona infection) की रफ्तार में कमी आ गई हो लेकिन अभी भी लोग ये बात मानने को तैयार नहीं है कि कोरोना जानलेवा है और वो आपकी जिंदगी के हर सपने को पल भर में चकनाचूर कर आपको यमराज की दहलीज पर लाकर खड़ा कर सकता है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार देर रात को इंदौर में सामने आया है जहां कलेक्टर (collector) मनीष सिंह के आदेश को धता बताने वाले होटल संचालकों और विवाह समारोह का आयोजन रखने वालों पर प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए न सिर्फ दूल्हा – दूल्हन के परिजनों पर कार्रवाई की बल्कि होटल संचालक पर भी कार्रवाई (action) करते हुए होटल (hotel) को सील (seal) कर दिया। यहां शादी के जश्न में जमकर शराबखोरी की जा रही थी।

यह भी पढ़ें… बढ़ रहा Twitter पर विवाद, BJP नेता ने जताई आपत्ति, यूजर्स ने लगाया #TirangaTick

बता दें कि एक ओर जहां संक्रमण की दर कम होने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा धीरे-धीरे कई शहरों को रिहायत दी गई है। वहीं आर्थिक राजधानी इंदौर में शादी समारोह, धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है बावजूद इसके देर रात मशाल होटल में बड़ी संख्या में मौजूद लोग शादी समारोह में शामिल हुए। जहां शादी के दौरान जमकर शराब खोरी भी की जा रही थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल से 2 मैनेजर को गिरफ्तार किया है। वहीं होटल संचालक सहित दूल्हे दुल्हन के माता-पिता और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

इंदौर

यह भी पढ़ें… Facebook ने 2 साल के लिए सस्पेंड किया अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट, कही ये बात

दरअसल, मामला देर रात किशनगंज थाना क्षेत्र राऊ बायपास पर द रेड मेपल मशाल होटल में एक परिवार के शादी समारोह का है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे और बिना अनुमति चल रही शादी मे जमकर शराब खोरी भी की जा रही थी। जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई कर जिला प्रशासन, आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस ने दबिश दी। होटल में मौजूद दो मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं होटल संचालक ऋषि अग्रवाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ कोविड-19 उल्लंघन के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसके अलावा होटल में बार को भी चालू रखा गया था जहां बड़ी संख्या में शादी समारोह में लोग शराब भी पी रहे थे। आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में महंगी अंग्रेजी शराब को बरामद किया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews