कलेक्टर की पहल पर 150 बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार, मिलेगा घर जैसा माहौल

कलेक्टर की पहल पर 150 बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार, मिलेगा घर जैसा माहौल

बुरहानपुर/शेख रईस

बुरहानपुर जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को लेकर शीघ्रता एवं तत्परता से कार्य किया जा रहा है। मात्र 48 घंटों में बहादरपुर स्थित डाइट छात्रावास में 150 बेड का अत्याधुनिक सेवाओं से युक्त जिले का दूसरा कोविड केयर सेंटर जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर तैयार किया गया हैं।

बेहतर सेवाओं से युक्त निर्मित कोविड केयर सेंटर जो 150 बेड का है, यहां व्यक्ति को घर जैसा माहौल बनाये रखने के लिए टीवी, पोष्टिक नाश्ता, बेहतर से बेहतर भोजन मिले इसके लिए डायटिशियन की ड्यूटी, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, कूलर की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संपूर्ण व्यवस्था की गई है। जिला कालेक्टर प्रवीण सिंह ने समस्त बुरहानपुरवासियों से अनुरोध किया हैं कि कोविड-19 से लडने के लिए जिला प्रशासन अपनी पूरी तैयारी के साथ हैं परंतु मैं यह नहीं चाहता हूं, कि जिले का कोई भी नागरिक कोरोना से संक्रमित होकर इस कोविड केयर सेंटर में आये, इसलिये एक बार पुनः सभी से अनुरोध करता हूंं कि आपस में सोशल डिस्टेंस बनाये रखें, होम आइसोलेशन का कड़ाई से पालन करे, सेनिटाइजर का उपयोग करें, घर से बाहर न निकलें, आपकी सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किये गये हेल्प लाइन नम्बर के माध्यम से अपनी समस्या जिला प्रशासन को अवगत करवाएं, जिला प्रशासन सदैव आपकी सेवा में उपस्थित हैं आप से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews